Shivaji Maharaj reference speech: नागपुर में दिए गए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान ने देशभर में चर्चा छेड़ दी है. चार बच्चे पैदा करने और RSS से जुड़ने की अपील के साथ उन्होंने धर्म, इतिहास और राष्ट्र सेवा पर भी जोर दिया. चलिए जानते है पूरा मामला:
#WATCH | Maharashtra: At the groundbreaking ceremony of Bharatdurga Shaktisthal & Dharma Sabha in Nagpur, Bageshwar Dham Peethadhish Dhirendra Krishna Shastri says, “Whenever a disaster strikes across India, people flee for their lives, but every single worker of our Rashtriya… pic.twitter.com/pwac0z2k5t
— ANI (@ANI) April 25, 2026
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
महाराष्ट्र के Nagpur में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने एक बयान दिया, जो अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. वह दुर्गा मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोगों को चार बच्चे पैदा करने चाहिए और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) का स्वयंसेवक बनाना चाहिए.
इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है. कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने कहा कि भारत में धर्म और संस्कृति लगातार आगे बढ़ रही है और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा बढ़ रही है. उन्होंने दुर्गा मंदिर के भूमिपूजन को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताया.
आशीर्वाद देश पर बना हुआ है
अपने भाषण में उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) और समर्थ रामदास (Samarth Ramdas) का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जब शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj reference speech) युद्ध से थक गए थे और राज्य त्यागना चाहते थे, तब स्वामी रामदास ने उन्हें कर्तव्य का बोध कराया और शासन की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.
शास्त्री ने Rashtriya Swayamsevak Sangh की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आपदा के समय बिना भेदभाव के लोगों की मदद करते हैं. उन्होंने अपने संबोधन में भारत को एक ऐसा देश बताया जहां ‘भारत माता की जय’ पूरे गर्व के साथ बोला जाता है. साथ ही कहा कि भारत माता और दुर्गा माता का आशीर्वाद देश पर बना हुआ है और यही शक्ति देश को आगे बढ़ा रही है.
यह भी पढ़ें: जून में फ्रांस में हो सकती है मोदी-ट्रंप मुलाकात, G7 सम्मेलन में तय होगी नई रणनीति
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

