Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Surgical Strike Row: सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर सफाई दे रहे थे दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश ने ‘धक्का’ देकर किया पीछे

Surgical Strike Row: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने पहले भी स्पष्ट किया है कि हम हमारी सेना के साथ हैं.

Surgical Strike Row

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

Edited by Nitish Pandey

Surgical Strike Row: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जम्मू-कश्मीर पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से बयान पर सियासत शुरू हो गई है. दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे तो कांग्रेस पर हमले तेज हो गए, जिसके बाद कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया है. इस बीच मंगलवार को दिग्विजय के बयान पर जब पत्रकारों ने उनसे बात करना चाही तो जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह को धक्का देकर पीछे कर दिया और खुद माइक पर बोलने लगे. कांग्रेस महासचिव ने पत्रकारों से कहा कि सवालों के जवाब दे दिए हैं, आप जाकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछें.

मगलवार सुबह पत्रकारों ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को घेर लिया और उनके सामने माइक लगा कर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछ दिया. इस दौरान दिग्विजय सिर्फ इतना ही बोल पाए – ‘रक्षा बलों का मैं बहुत सम्मान करता हूं.’ इतने में जयराम रमेश बीच में आ गए और दिग्विजय को पीछे खींच दिया.

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने जयराम के प्रत्युत्तर को खारिज कर दिया और कहा कि दिग्विजय ने कांग्रेस पार्टी के रुख को हवा दी थी. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए दिग्विजय के बयान को बकवास कहते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें: Surgical Strike Row: सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर अलग-थलग पड़े दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी ने भी किया किनारा, बोले- सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने पहले भी स्पष्ट किया है कि हम हमारी सेना के साथ हैं. हम हमेशा देश की एकता के लिए काम करते हुए आए हैं, आगे भी वैसे ही करेंगे. देश के लिए सभी एक हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपप्रचार करने के लिए ऐसी कोशिश कर रहे हैं, ये नहीं होगा. देश को हमने आजादी दिलाई. देश को हम एक रखेंगे और उसके लिए कुर्बानी भी दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital