देश

Bheed से सुर्खियों में आए ओमप्रकाश यादव, भोजपुरी गाने के साथ बयां किया लॉकडाउन का दर्द

प्रशांत राय

Bheed: हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित चर्चित फिल्म भीड़ का एक गीत इन दिनों विशेष रूप से चर्चा में है. “खुनवा पसिनवा शहरिया में भईया कौड़ी के भाव बिकाइल बा, चल उड़ चल सुगना गउवा के ओर जहां माटी में सोना भुलाईल बा”. आपको बता दें कि भीड़ कोविड महामारी के दौरान लागू लॉकडाउन पर आधारित हिंदी फिल्म है.

इस फिल्म में राज कुमार राव, भूमि पेडनेकर, दिया मिर्जा, आशुतोष राणा, पंकज कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है. खास बात यह है कि इस फ़िल्म में जो बैकग्राउंड सॉन्ग है वह भोजपुरी भाषा में है. फ़िल्म की शुरुआत इसी भोजपुरी गाने के साथ होती है ,मध्य में भी यह गाना है और फ़िल्म का अंत भी इसी गाने के साथ होती है.

स्कूली शिक्षा के समय भी था गाने का शौक

इस चर्चित भोजपुरी गाने को बक्सर के रहने वाले ओमप्रकाश यादव ने गाया है. भारत एक्सप्रेस ने ओमप्रकाश यादव से बताया कि वे कई सालों से भोजपुरी गायन के क्षेत्र में सक्रिय हैं. यूं तो इनको स्कूली शिक्षा के समय से ही गाने का शौक था. बाद में ओम प्रकाश को बिरहा सम्राट भी कहा जाने लगा. ओमप्रकाश याद करते हुए बताते हैं कि वे अभी तक 5000 से ऊपर गाने गा चुकें हैं. स्वर्गीय गुलशन कुमार के साथ T सीरीज में खूब गाये. बता दें कि ओमप्रकाश बक्सर जिले के सदर प्रखंड स्थित गांव कृतपुरा के एक साधारण परिवार से आते हैं.

ओम प्रकाश ने आगे बताया कि हां, बॉलीवुड पहुंचने में 40 वर्ष लग गये. दिग्गज गायक ने आगे बताया कि मशहूर वेव सीरीज महारानी 2 के लिए भी वे गीत गा चुकें हैं जो भोजपुरी में ही था. उसी गीत से प्रभावित होकर फ़िल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने जेएनयू स्कॉलर डॉ सागर से भीड़ फ़िल्म के लिए गीत लिखने की गुजारिश की. गीत लिखने के बाद गीतकार सागर ने इस गीत को ओमप्रकाश यादव से ही गवाने की बात निर्देशक से कही. इस प्रकार हिंदी फिल्म में यह भोजपुरी गीत डाली गई. जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है.

गाने में लॉक डाउन के दर्द को किया बयां

ओमप्रकाश ने गीत का मुखड़ा गाकर भी सुनाया ,जो काफी करुण और लॉकडाउन के दौरान के दर्द को बयां करता है. गायक ओमप्रकाश यादव बताते हैं कि यह भोजपुरी भाषी ,भोजपुरी गायक और भोजपुरी गीतकारों के लिए बेहद गौरव की बात है कि किसी हिंदी फिल्म की कहानी भोजपुरी गीत पर केंद्रित हो. हिंदी सिनेमा में यह यह पहला प्रयोग है कि फ़िल्म की शुरुआत भोजपुरी गाने से हो रही है. इसकी सफलता से कहीं न कहीं भोजपुरी गीत संगीत का मान सम्मान बढ़ेगी एक अलग पहचान मिलेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago