Categories: खेल

IPL 2023: ‘इंपैक्ट प्लेयर’ , टॉस के बाद चुनी जाएगी टीम, जानें आईपीएल के नए नियम

IPL 2023 Rule Change: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन फैंस के लिए थोड़ा अलग होगा. बीसीसीआई ने टॉस को मजेदार बनाने के लिए नियमों में थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बताया कि टॉस ने पिछले सीज़न में बहुत अधिक प्रभाव डाला था और इसलिए आयोजकों ने मौजूदा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं और आगामी सीज़न से पहले कुछ नए नियम पेश किए हैं.

आगामी आईपीएल में टीमों के कप्तान टॉस के बाद अपनी फाइनल प्लेइंग-11 कर सकते हैं. टॉस के लिए वे दो अलग-अलग टीम शीट के साथ जाएंगे. पिछले सीजन के लिहाज से देखें, तो यह आईपीएल नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव है. इसे जल्दी ही टीमों के साथ शेयर किया जाएगा. आईपीएल ने एक आंतरिक नोट में कहा कि कई नियमों में बदलाव किए गए हैं. इस बदलाव से फ्रेंचाइजियों को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 चुनने में मदद मिलेगी. भले ही वे पहले बल्लेबाजी या पहले गेंदबाजी का फैसला करें. आगामी सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी लागू होगा.

क्या है आईपीएल को लेकर अपडेट?

मिली जानकारी के अनुसार, अभी कप्तानों को टॉस से पहले टीम में बदलाव करना होता है. इस नियम को टॉस के तुरंत बाद टीम में बदलाव करने के लिए बदल दिया गया, ताकि टीमें ये देखकर कि वे पहले बल्लेबाजी कर रही हैं या गेंदबाजी, उसके अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 चुन सकें. यह टीमों को इम्पैक्ट प्लेयर के लिए योजना बनाने में भी मदद करेगा.

SA20 लीग में लागू किया गया था ये नियम

इस तरह से एसए20 के बाद आईपीएल दूसरा टी20 फ्ऱैंचाइजी टूर्नामेंट बन गया है, जिसमें टीमें टॉस के बाद अपने एकादश की घोषणा कर सकती हैं. हाल ही में खेले गए एसए20 के उद्घाटन सीजन में टीमों ने टॉस के बाद अपने अंतिम एकादश की घोषणा करने से पहले टीम शीट में 13 नाम रखे थे. एसए20 के टूर्नामेंट डायरेक्टर और दक्षिण अफ्ऱीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उस समय कहा था कि इस कदम को “टॉस के प्रभाव को कम करने” के लिए डिजाइन किया गया था और एक समान खेल की परिस्थितियों की अनुमति दी गई थी.

आईपीएल ने अब इसी सोच को अपनाया है. इससे ओस के प्रभाव को बेअसर करने में मदद मिलेगी. आमतौर पर भारत के कुछ वेन्यूज पर बाद में गेंदबाजी करने वाली टीमों को ओस से जूझना पड़ा है. वहीं टॉस अभी भी मायने रखता है. नए नियम के आने से विशेष परिस्थितियों में ‘टॉस जीतो, मैच जीतो’ वाला मामला नहीं होना चाहिए. उदाहरण के लिए, अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती है और फिर स्पिनरों की मददगार परिस्थितियों में अपने स्कोर का बचाव करना चाहती है. लेकिन अगर उसे पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया जाता है तो वह अपने शुरूआती एकादश में एक अतिरिक्त स्पिनर खिला सकती है और फिर रन चेज में किसी विशेषज्ञ गेंदबाज की जगह बल्लेबाज को ला सकती है.

आईपीएल नियमों में आए अन्य बदलाव: तय समय में पूरे नहीं किए गए प्रत्येक ओवर के लिए पेनल्टी के तौर पर सिर्फ़ चार फील्डर घेरे के बाहर रहेंगे. गेंद आने से पहले विकेटकीपर के अनुचित मूवमेंट पर डेड बॉल होगा और 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे. बल्लेबाज के शॉट खेलने से पहले फील्डर के अनुचित मूवमेंट पर डेड बॉल होगा और 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago