अब क्या करेंगी दिव्या मित्तल?
उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल अब प्रशासनिक सेवा से अलग होकर लाइफ की नई पारी शुरू करने जा रही हैं. उन्होंने 30 अगस्त को रिजाइन किया था और राज्य सरकार ने 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया. इसके बाद से उनके फैंस और फॉलोअर्स के मन में एक ही सवाल है कि आखिर वह आगे क्या करने वाली हैं? रविवार को उन्होंने खुद एक्स पर एक पोस्ट करके इस चर्चा को और तेज कर दिया है.
आगे क्या? खुद ही गिनाए लोगों के कयास
दिव्या मित्तल ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोग उनके फ्यूचर को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. किसी को लग रहा है कि बच्चे छोटे हैं तो अब घर संभालेंगी. कोई कह रहा है कि अच्छा पैकेज मिलेगा तो फिर से विदेश चली जाएंगी. कुछ लोग सोच रहे हैं कि IAS पर किताब लिखेंगी या कोचिंग शुरू करेंगी. तो कई लोग यह भी कह रहे हैं कि टिकट कन्फर्म हो गया होगा और राजनीति में एंट्री लेंगी. उन्होंने लिखा कि इन सभी सवालों का जवाब वह 29 सितंबर को सुबह 8:30 बजे देंगी.
आगे क्या करना है? मैंने पढ़ा:
"बच्चे छोटे हैं। अब घर।"
"अच्छा पैकेज मिलेगा। वापस विदेश।"
"IAS पर किताब लिखी है। कोचिंग।"
"टिकट पक्का हो गया होगा। राजनीति।"29 सितंबर, सुबह 8:30 बजे।
बताऊँगी। 🙏— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) September 27, 2026
13 साल की नौकरी छोड़ने पर हर तरफ चर्चा
दिव्या मित्तल यूपी में कलेक्टर के तौर पर तैनात रही हैं और उन्होंने 13 साल तक आईएएस के तौर पर काम किया है. 30 अगस्त को अचानक रिजाइन करने के बाद से वह देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इतनी लंबी और सफल सर्विस के बाद उन्होंने ये बड़ा कदम क्यों उठाया.
आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ… pic.twitter.com/4VRXpK8nu8
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) August 30, 2026
लंदन की नौकरी छोड़कर बनीं IAS
उनका करियर काफी इंस्पायरिंग रहा है. उन्होंने IIT और IIM जैसी टॉप संस्थानों से पढ़ाई की है. इसके बाद लंदन में उनकी एक बड़ी और हाई प्रोफाइल जॉब भी थी, लेकिन उसे छोड़कर उन्होंने UPSC की तैयारी की और परीक्षा पास करके IAS बनीं. 13 साल तक उन्होंने ईमानदार और काबिल अफसर के तौर पर पहचान बनाई. खुद उन्होंने एक पोस्ट में कहा था कि अब वह इस सफर से आगे निकलने के लिए तैयार हैं.
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) September 14, 2026
इस्तीफा मंजूर होने से पहले पहुंचीं वैष्णो देवी दरबार
सरकार की तरफ से 14 सितंबर को उनका इस्तीफा एक्सेप्ट किया गया, लेकिन उससे दो दिन पहले 12 सितंबर को वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू के कटरा गई थीं. वहां वह बिल्कुल आम श्रद्धालु की तरह नजर आईं. लाल रंग के कपड़े, आंखों पर काला चश्मा और हाथ में छड़ी लिए वह बिना किसी प्रोटोकॉल के बाकी लोगों के साथ ही पैदल मंदिर की तरफ जाती दिखीं.
मां के दरबार में लिखा इमोशनल पोस्ट
दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बहुत ही भावुक बात लिखी. उन्होंने लिखा कि मां वैष्णो देवी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. मां ने बिना मांगे ही सब कुछ दे दिया तो वह क्या चढ़ाएं. वह बस अपना शुक्रिया और आंखों में आए आंसू ही मां के चरणों में अर्पित कर रही हैं, क्योंकि आगे का रास्ता मुश्किल भरा है.
सही-गलत पहचानने की मांगी शक्ति
उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मां उन्हें इतनी समझ दे कि वह सही और गलत में फर्क कर पाएं. उन्हें हिम्मत दे कि वह हमेशा सही रास्ते पर चलती रहें. दिल में इतना प्यार भर दे कि किसी और का दुख भी अपना लगे. और ऐसी नजर दे कि जिसे दुनिया ने इग्नोर कर दिया है, उसमें भी उन्हें मां का ही रूप दिखाई दे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


