Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘…तो सांड वाले राज्यों में भी BJP का परचम लहरा जाएगा’, गौमूत्र को लेकर DMK सांसद के ​बयान पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

‘गौमूत्र’ पर दिए विवादित बयान को लेकर DMK सांसद सेंथिलकुमार I.N.D.I.A गठबंधन के अंदर ही घिरते जा रहे हैं. उनके बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम और मिलिंद देवरा की प्रतिक्रिया आई है.

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

DMK MP Comment On Gaumutra: डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने संसद के अंदर एक विवादित बयान दे डाला. सेंथिलकुमार के ‘गौमूत्र’ पर दिए बयान के बाद से भाजपा शासित राज्‍यों में सेंथिलकुमार की कड़ी आलोचना की जा रही है. भाजपा के नेता और सांसदों ने डीएमके सांसद की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की है. अब आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान आया है.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सेंथिलकुमार के ‘गौमूत्र’ वाले बयान पर कहा- “DMK के नेताओं की अगर यही हरकतें रही और सनातन धर्म के खिलाफ वे ऐसी ही बकवास करते रहे तो गौमूत्र वाले राज्यों में ही नहीं सांड वाले राज्यों में भी भाजपा का परचम लहरा जाएगा.”

‘DMK वाले भारत को बर्बाद करना चाहते हैं’

आचार्य कृष्णम ने कहा कि संसद में गौमूत्र छ‍िड़कने का सवाल है तो वो वैसे से ही मंद‍िर है. ‘पंच गव’ मंद‍िर में प्रयोग होता ही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि DMK के नेता रावण के खानदान के लोग हैं. आसुरी शक्‍त‍ि हैं. ये सब भारत को बर्बाद करना चाहते हैं. इनका मकसद सनातन धर्म को खत्‍म करने का है. ये भारतीय लोकतंत्र को भी खत्‍म करना चाहते हैं.

इसी प्रकार एक और कांग्रेसी नेता मिलिंद देवरा की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने DMK सांसद डी.एन.वी. सेंथिलकुमार की ‘गौमूत्र’ वाली टिप्पणी पर कहा- “देश के सांसद के तौर पर उनके द्वारा गौ माता और 1 अरब से अधिक भारतीयों द्वारा पूजी जाने वाली सनातन धर्म संस्कृति के खिलाफ ऐसे अपमानजनक बयान आना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी तरह ही कई लोग है जो खुद को सनातनी मानते हैं.”

यह भी पढ़िए: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के मानहानि मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, बोलीं- मेरे खिलाफ आरोप झूठे और मानहानिकारक

यह है सेंथ‍िलकुमार के विवादित बयान वाला मामला

हाल ही में देश के 5 राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव में से 3 हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया. इसे लेकर DMK सांसद डीएनवी सेंथ‍िलकुमार ने संसद में ह‍िंदी पट्टी राज्‍यों का हवाला देते हुए ”गौमूत्र” का बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर द‍िया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital