जम्मू-कश्मीर के डोडा में शनिवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके हिमाचल के धर्मशाला तक महसूस किए गए। राहत विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की, जबकि किसी नुकसान की खबर नहीं है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Doda Earthquake: शनिवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के डोडा में भूकंप के झटके को महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. डोडा में इस भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे कीब 5 किलोमीटर तक मापा गया है.
हिमाचल के धर्मशाला में भूकंप के झटके
वहीं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं. यह शहर राज्य की दूसरी जनसंख्या वाला शहर है.
स्थिति पर पैनी नजर
डोडा में आए भूकंप (Earthquake) पर राहत एवं बचाव विभाग नजर बनाए हुए है. उनलोगों ने वहां के स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. वहीं उन्होंने वहां के लोगों से कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. हमलोग किसी भी आपदा स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. आपको एक बार फिर से बता दें कि डोडा में शनिवार को भूकंप के झटके को महसूस किया गया है. जिसको रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर 4.1 की की तीव्रता मापी गई है.
जून में भी आया था भूकंप
बता दें पीछले महीने ही जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए थे. यह भूकंप (Earthquake) 28 जून को आया था. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने ((Richter Scale)) पर 3.6 दर्ज की गई थी. विशेषज्ञों ने बताया था कि भूंकप (Earthquake) का केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर अंदर था था. यह भूकंप शाम में लगभग 7 बजकर 30 मिनट पर आया था. सौभाग्य से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली.
इसे भी पढ़े- Pakistani Refugees In India: पाक से आए 185 हिंदू शरणार्थियों को गुजरात में मिली भारतीय नागरिकता
कितनी बार हिली दिल्ली ?
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 14 दिनों में 5 बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में 22 जुलाई, 17 जुलाई, 16 जुलाई, 11 जुलाई और 10 जुलाई को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए थे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


