खेल

ICC Rankings: महिला T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, स्नेह राणा करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचीं

ICC Rankings: भारत की स्नेह राणा आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी पायदान पर पहुंच गई हैं. जबकि दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे तीसरे स्थान पर आ गई हैं. ऑफ स्पिनर राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में 21 रन देकर दो विकेट लिये थे. दक्षिण अफ्रीका की बायें हाथ की स्पिनर एन एमलाबा ने दीप्ति को पछाड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया. भारत के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 16 रन देकर दो विकेट लिये थे. बल्लेबाजों की रैकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर एक पायदान ऊपर दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं .वहीं दीप्ति शर्मा दो पायदान चढकर 23वें और हरलीन देओल 20 पायदान चढकर 110वें स्थान पर है. दक्षिण अफ्रीका की हरफनमौला चोले ट्रायोन शीर्ष पर बनी हुई हैं. 10 फरवरी से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप के दौरान आस्ट्रेलिया की बल्लेबाज ताहलिया मैकग्रा सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाली खिलाड़ी बन सकती हैं. वह चार्लोट एडवडर्स का 843 अंक का रिकार्ड तोड़ने से 40 अंक पीछे हैं.

ICC महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में शीर्ष तीन प्लेयर में बनी हुई हैं, जबकि आलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान नीचे खिसक गई हैं. मंधाना दक्षिण अफ्रीका त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में सस्ते में आउट होने के बावजूद तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी ताहलिया मैकग्रॉ और बेथ मूनी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें: 10 फरवरी से शुरू होगा Women T20 World Cup का घमासान, जानिए अब तक कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

10 फरवरी से शुरू होगा Women T20 World Cup का घमासान

साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब महज 3 दिन बाकी है. इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाकर सीनियर टीम के लिए चुनौती और बढ़ा दी है. दरअसल भारतीय अंडर 19 टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका में ही इसी फॉर्मेट का वर्ल्ड कप हासिल किया है. सीनियर टीम अब तक आईसीसी ट्रॉफी पर अपना कब्जा नहीं जमा पाई है. भारतीय महिला टीम पिछली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई. लिहाजा इस बार टीम अपने इस सपने को पूरा करने में कमी नहीं छोड़ेंगे. बता दें टूर्नामेंट का यह 8वां एडिशन है और इस बार भारत अपना सूखा खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago