देश

UP News: चुनावी रंजिश में डबल मर्डर, प्रधान के पति और रिश्तेदार को गोलियों से भूना, गांव वालों में आक्रोश

Double murder in Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी में दोहरे मर्डर से सनसनी फैल गई है. भद्दौर गांव में अज्ञात मोटरसाइिकल सवार हमलावरों ने ग्राम प्रधान के पति और उनके रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसलिए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है. अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस की एक टीम तैनात की गई है.

पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात सोमवार की है, जहां सुरेश यादव और उनके भतीजे बृजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है.

गांव वालों में काफी आक्रोश

सुरेश यादव (Suresh Yadav) और उसके भतीजे बृजेश की हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है. दोहरे हत्याकांड के बाद परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, जिसके चलते उन्होंने मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंच काफी हंगामा किया. वहीं ग्रामीणों को शांत कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके साथ ही कई थानों की पुलिस फोर्स को स्थिति संभालने के लिए मौके पर बुलाया गया.

ये भी पढ़ें-   जोशीमठ में फटी पाइपलाइन, लोगों में फैली दहशत, मची अफरा-तफरी

चुनावी रंजिश के चलते हुई हत्या

खूनी वारदात के बाद मौके पर पहुंचे गांव वालों ने बताया कि करीब एक दशक पहले भी सुरेश पर मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के लालगंज चौराहे पर जानलेवा हमला हुआ था. उस समय हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी. हालांकि इस घटना में सुरेश बच गए थे. इस घटना में उसने भद्दौर के पूर्व प्रधान इश्तियाक अहमद को नामजद किया था. हालांकि पुलिस की तफ्तीश में पूरा मामला फर्जी निकला था. वहीं, इस दोहरे हत्याकांड में भी गांव वाले और परिजन चुनावी रंजिश बता रहें है. वहीं गांव वालों के मुताबिक,  50 साल सुरेश यादव की गिनती क्षेत्र के काफी सम्मानित और मिलनसार लोगों में होती थी और उनका राजनीति में पूरा दखल रहता था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

33 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

34 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

41 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

44 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

51 minutes ago