Bharat Express DD Free Dish

अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, पीएम मोदी ने किया दुख व्यक्त, कहा- भारत हरसंभव सहायता करने के लिए तत्पर

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप (Afghanistan Bhukamp) पर गहरा दुख व्यक्त किया.

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है.

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

”अफगानिस्तान में आए भूकंप में हुई जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है. इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. भारत प्रभावित लोगों को हरसंभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है.”

विदेश मंत्री ने भी गहरी चिंता व्यक्त की

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसमें अब तक 812 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. उन्होंने कहा,

“भारत इस मुश्किल घड़ी में सहायता प्रदान करेगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हमारी प्रार्थनाएं.”

बचाव दल कर रहे नुकसान का आकलन

इस बीच, बचाव दल सीमित संचार के साथ दूरदराज के इलाकों में जाकर नुकसान की पूरी सीमा का आकलन कर रहे हैं और सहायता प्रदान कर रहे हैं. आधिकारिक मीडिया के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक है क्योंकि राहत और बचाव प्रयास जारी हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्या बताया?

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार रात 11.47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र आठ किलोमीटर की गहराई पर था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read