देश

ED Officials Attacked: ‘जान से मारने के इरादे से करीब 1 हजार लोगों ने अटैक किया’, टीम पर हुए हमले को लेकर ED का पहला बयान आया सामने

ED Officials Attacked: पश्चिम बंगाल में छापा मारने के दौरान करीब एक हजार लोगों ने ईडी पर हमला कर दिया था. जिसमें ईडी के अधिकारियों और सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे. अब ईडी का इस हमले को लेकर पहला बयान सामने आया है. जिसमें ईडी के अफसरों ने बताया है कि उनकी टीम पर करीब 800-1000 लोगों ने हमला कर दिया था. हमलावरों ने उनके मोबाइल, लैपटॉप और कैश लूट लिए थे. इसके साथ ही वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की थी.

लाठी-डंडे और हथियारों से लैस थे हमलावर

ईडी ने कहा कि “ईडी की टीम पश्चिम बंगाल में पीडीएस घोटाला मामले में उत्तर 24 परगना के टीएमसी संयोजक शाहजहां शेख से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने पहुंची थी. तभी तलाशी के दौरान एक परिसर में ईडी की टीम पर करीब एक हजार लोगों ने जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया. इन लोगों के हाथ में धारदार हथियार, लाठी-डंडे और पत्थर थे.”

राज्यपाल ने डीजीपी समेत उच्च अधिकारियों को किया तलब

वहीं राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने चीफ सेक्रेटरी बीपी गोपालिका, रहोम सेक्रेटरी और डीजीपी राजीव कुमार को तलब किया है. इसके अलावा सीवी आनंद बोस ने अस्पताल में पहुंचकर ईडी के जख्मी अधिकारियों से मुलाकात की.

यह भी पढ़िए: राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, अमित शाह पर दिया था विवादित बयान

वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पटना में कहा, “बंगाल में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है. ऐसा लगता है कि वहां किम जोंग की सरकार है.” मीडियाकर्मियों के सवाल पर गिरिराज आगे बोले— “कांग्रेस के अधीर रंजन ने भी कहा. वहां लोगों की हत्या हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं. मंत्री जाते हैं तो उनको प्रोटोकॉल की गाड़ियां नहीं मिलती. ममता बनर्जी का ये लोकतंत्र है.”

राशन घोटाला में 15 ठिकानों पर ED की रेड

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ED की टीम राशन घोटाला मामले में राज्य के 15 ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी. टीम जब साउथ 24 परगना जिले के संदेशखली गांव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख शाहजहां और बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या के घर पहुंची तो तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने जानलेवा हमला किया. घटना के बाद कई घायल अफसरों को अस्पताल ले जाना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago