लाइफस्टाइल

किडनी खराब होने की वजह से जीभ पर दिखने लगते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर

Kidney health tips: आजकल खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर के ज्यादातर अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. इसकी वजह से किडनी सबसे पहले डैमेज हो सकती है. किडनी शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए बहुत जरूरी है. किडनी यूरिन और ब्लड के माध्यम से शरीर के वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. ऐसे में अगर किडनी में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो डैमेज किडनी ब्लड और यूरिन को अच्छे से फिल्टर नहीं कर पाती है. किडनी की परेशानी होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं. इन बदलावों पर आप फोकस करके अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं. आज हम आपको किडनी की परेशानी होने पर जीभ पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं इस बारे में

जीभ पर किडनी डैमेज होने के लक्षण

किडनी से जुड़ी समस्या होने पर जीभ को कई तरह से प्रभावित कर सकती है. आइए जानते हैं किडनी की परेशानी होने पर जीभ पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

लार ग्रंथियों में सूजन

किडनी डैमेज होने की स्थिति में लार ग्रंथियों में सूजन हो सकती है. ऐसी स्थिति में बार-बार जीभ पर ड्राई जैसा महसूस होता है. अगर आपको भी बार-बार मुंह में ड्राईनेस जैसा महसूस हो रहा है, तो इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें. यह आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है.

सफेद धब्बे

जीभ पर अचानक सफेद रंग के चक्कते या धब्बे दिखना भी किडनी में खराबी के लक्षण हो सकते हैं. इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. किडनी में खराबी आने पर लार ग्रंथियां प्रभावित होती हैं, इसकी वजह से जीभ पर सफेद रंग के धब्बे आ सकते हैं.

जीभ सूखना

वहीं जीभ ड्राई होना या लार कम बनना भी किडनी में खराबी का संकेत होता है. किडनी डैमेज होने से बचाने के लिए इन लक्षणों को नजरंदाज करने से बचना चाहिए.

मेटल जैसा जीभ पर फील होना

जीभ पर मेटल जैसा फील होना भी किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत है. अगर आपको बार-बार ऐसा महसूस होता है, तो बिना देर किये डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

ब्लीडिंग होना

जीभ से ब्लीडिंग होना भी सामान्य नहीं है, इसे नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है. किडनी इन्फेक्शन या किडनी से जुड़ी अन्य स्थितियों में इसका खतरा रहता है.

जरूरी बातें

किडनी को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए आपको समय-समय पर इसकी जांच करानी चाहिए. इसके अलावा रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और खानपान से जुड़ी आदतों का ध्यान रखने से आप किडनी से जुड़ी गंभीर परेशानियों का शिकार होने से बच सकते हैं.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago