Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, अमित शाह पर दिया था विवादित बयान

Rahul Gandhi News Today: राहुल गांधी ने अपने एक बयान में अमित शाह को लेकर कहा था कि एक हत्यारा ही बीजेपी का अध्यक्ष हो सकता है. इस मामले में एक शिकायत वाद दायर की गई थी.

rahul gandhi congress party

राहुल गांधी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने निचली अदालत से रिकॉर्ड तामील किया है. एलसीआर आने के बाद इस मामले की विस्तृत सुनवाई की जाएगी.

मालूम हो कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में अमित शाह को लेकर कहा था कि एक हत्यारा ही बीजेपी का अध्यक्ष हो सकता है. इस मामले में एक शिकायत वाद दायर की गई थी और मानहानि का भी दावा किया गया था.

jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि लोगों की निगाहें इस मामले की सुनवाई पर हैं. आज न्यायाधीश अंबुज नाथ की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सुनवाई होगी. कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले के रिकॉर्ड को जमा करने का आदेश दिया था.

राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता दीपांकर राय और श्रेया मिश्रा पक्ष रखेंगे. वहीं, याचिकाकर्ता भाजपा नेता नवीन झा की ओर से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता विनोद कुमार साहू और अधिवक्ता कुमार हर्ष अपनी दलील पेश करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital