Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ईद पर दिल्ली का कल्याणपुरी बना नशे का अड्डा, खुलेआम बिके शराब

Delhi News: ईद पर दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चलता दिखा. 200 रुपये में पव्वा बिक रहा था और पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर यह धंधा जारी रहा. प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में ईद के दिन जो माहौल होना चाहिए था, उससे बिल्कुल अलग नजारा देखने को मिला. यहां 11 ब्लॉक में खुलेआम शराब बिक रही थी और पूरा इलाका मानो नशे का अड्डा बन गया था.

200 रुपये में पव्वा

स्थानीय लोगों का कहना है कि गली-गली में शराब का कारोबार चल रहा था. एक पव्वा 200 रुपये में आसानी से मिल रहा था. हैरानी की बात यह है कि यह सब थाना कल्याणपुरी से महज 200 मीटर की दूरी पर हो रहा था.

प्रशासन पर उठे सवाल

त्योहार के दिन जब शांति और खुशियों का माहौल होना चाहिए था, उस वक्त इस तरह का अवैध कारोबार प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. न तो कोई कार्रवाई दिखी और न ही कोई सख्ती.

शाम होते ही भीड़

इलाके के लोगों का कहना है कि जैसे ही शाम होती है, कई जगहों पर भीड़ जुटने लगती है और नशे का दौर शुरू हो जाता है. इससे स्थानीय परिवारों को असुरक्षा का एहसास होता है और माहौल बिगड़ता है.

ये भी पढ़ें-CBSE की डिजिटल कॉपी चेकिंग पर उठा बड़ा विवाद, क्या है ये ऑनस्क्रीन मार्किंग? लखनऊ हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

आगे क्या होगा?

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस अवैध शराब के साम्राज्य पर रोक लगाएगा या फिर त्योहारों के नाम पर यह कारोबार यूं ही चलता रहेगा.

ईद-उल-फितर की खुशियां

कल देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों ने नमाज़ अदा की और अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी.

गले मिलकर दी मुबारकबाद

नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की शुभकामनाएं दीं. मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ और बच्चों को ईदी मिली, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया.

पकवानों की रौनक

हर घर में सेवइयां, बिरयानी और अन्य स्वादिष्ट पकवान बने. बाज़ारों में भीड़ रही और लोग त्योहार की तैयारियों में व्यस्त दिखे.

भाईचारे का संदेश

ईद रमज़ान के रोज़ों के बाद आती है और इसे खुशी, शांति और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है. इस मौके पर लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital