Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएगी चुनाव आयोग की टीम, चुनाव से जुड़ी तैयारियों की करेगी समीक्षा

इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को जम्मू कश्मीर में स इसके बाद चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है.

Election Commission

चुनाव आयोग

चुनाव आयोग की एक टीम कल मंगलवार को जम्मू कश्मीर का दौरा करेगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में यह टीम केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव से जुड़ी तैयारियों का आंकलन करेगी. जम्मू कश्मीर में चुनाव कब हो सकते हैं? इसे लेकर भी समीक्षा की जाएगी. वहीं इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को जम्मू कश्मीर में स इसके बाद चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है.

इन क्षेत्रों का चुनाव आयोग कर चुकी है दौरा

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इससे पहले कोलकाता, लखनऊ, पटना, चेन्नई और भुवनेश्वर का दौरा किया है, जहां पर आयोग द्वारा क्षेत्रीय दलों और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें की गई हैं. चुनाव तैयारियों का आंकलन करने के लिए.

बता दे किं इससे पहले 6 मार्च को, भारत के चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम ने सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ), पुलिस आयुक्त , गुवाहाटी शहर, पुलिस अधीक्षकों (एसपी), डीआइजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी. गुवाहाटी में एक होटल में आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, 2024 से पहले राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई. अभी तक जो सूत्रों से जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, इस साल अप्रैल और मई के बीच किसी समय लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: Dwarka Expressway के उद्घाटन से पहले PM मोदी के रोड शो में उमड़े लोग, इतनी परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital