Emergency alert message today: आज दोपहर अगर आपके या आपके आस-पास के लोगों के फोन अचानक तेज बीप (extremely severe alert) के साथ बजने लगे, तो चौंकिए मत. भारत सरकार ने ‘स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण शुरू कर दिया है.
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लॉन्च किया गया यह सिस्टम भूकंप, सुनामी या चक्रवात जैसी आपदाओं में आपकी जान बचा सकता है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या आपके फोन में ये सेटिंग्स ऑन हैं? अगर नहीं, तो सरकार की ओर से भेजा गया कोई भी इमरजेंसी अलर्ट आप तक नहीं पहुँचेगा.
जानें कैसे काम करेगा सरकारी ‘सचेत’ अलर्ट(Emergency alert message today)
इस सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसे आपके फोन के नेटवर्क या डेटा से मतलब नहीं है. यह सीधे मोबाइल टावर के जरिए आपके फोन पर ‘सचेत’ (SACHET) मैसेज फ्लैश करता है. खास बात यह है कि आपका फोन चाहे साइलेंट हो या डू नॉट डिस्टर्ब (DND) मोड पर, आपदा का मैसेज आते ही फोन जोर-जोर से चिल्लाने लगेगा और तब तक वाइब्रेट होगा जब तक आप उसे पढ़कर ‘OK’ नहीं कर देते.
Android यूजर्स के लिए: 1 मिनट में बदलें ये सेटिंग
अगर आज आपके एंड्रॉयड फोन में घंटी नहीं बजी, तो समझ लीजिए कि आपका सुरक्षा कवच बंद है. इसे चालू करने के लिए:
- अपने फोन की Settings में जाएं.
- नीचे स्क्रॉल करें और Safety & Emergency के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- यहां Wireless Emergency Alerts का विकल्प दिखेगा, उस पर जाएं.
- सुनिश्चित करें कि ‘Allow Alerts’ का बटन ON है.
- साथ ही नीचे दिए गए Extreme, Severe और Amber अलर्ट्स को भी इनेबल कर दें.
iPhone यूजर्स: ऐसे करें इनेबल(Emergency Alert Settings India)
आईफोन यूजर्स अक्सर प्राइवेसी के चक्कर में नोटिफिकेशन बंद रखते हैं, लेकिन यह गलती भारी पड़ सकती है. इसे ऐसे ऑन करें:
- iPhone की Settings में जाकर Notifications पर क्लिक करें.
- बिल्कुल नीचे (Bottom) तक स्क्रॉल करें. यहां आपको Government Alerts का सेक्शन मिलेगा.
- यहां Emergency Alerts और Public Safety Alerts के टॉगल बटन को ग्रीन (ON) कर दें.
- अब आपका आईफोन सरकार के ‘सचेत’ सिस्टम से जुड़ चुका है.
यह भी पढ़ें: घबराएं नहीं..! 11:40 में आपके फोन पर भी आया ‘इमरजेंसी अलर्ट’? जानें ‘ड्रिल’ के मायने
स्वदेशी तकनीक का कमाल: 19 भाषाओं में मिलेगी चेतावनी
सी-डॉट (C-DOT) द्वारा विकसित यह सिस्टम पूरी तरह से स्वदेशी है. इसकी खूबी यह है कि यह केवल उसी इलाके के फोन बजाएगा जहां खतरा है. अगर आप दिल्ली में हैं और खतरा ओडिशा में है, तो आपको मैसेज नहीं आएगा. साथ ही, भाषा की दीवार को तोड़ते हुए यह सिस्टम 19 भारतीय भाषाओं में अलर्ट भेजने में सक्षम है, ताकि देश का हर नागरिक अपनी भाषा में खतरे को समझ सके और समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुँच सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


