देश

Encounter In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

Encounter In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच शुक्रवार शाम से मुठभेड़ जारी है. इसमें 3 जवान शहीद हो गए हैं. भारतीय सेना के अनुसार, ये तीनों जवान शुक्रवार शाम मुठभेड़ में घायल हो गए थे, जिन्हे देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब उन तीनों ने दम तोड़ दिया है. वहीं, कुलगाम में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

Encounter In Kulgam: कुलगाम के हलान वन क्षेत्र में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आंतकियों के साथ सेना और कुलगाम पुलिस का एनकाउंटर हुआ. शुक्रवार शाम से कार्रवाई हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों यह मुठभेड़ हुआ है. बताया गया कि इस क्षेत्र में आतंकियों के होने की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया. उसके बाद दोनों ओर से फायरिंग की घटना सामने आई. 4 अगस्त के शाम में इस मुठभेड़ में तीन जवान जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेना के हवाले से बताया कि तीनों जख्मी जवान शहीद हो गए हैं. वहीं, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

ये भी पढ़ें- “अपनी विचारधारा और 25 साल पुराने सहयोगी को किसने धोखा दिया?”- उद्धव पर CM शिंदे का बड़ा हमला, बोले- पता चले ‘महा गद्दार’ कौन है?

धारा 370 हटने के हुए चार साल

कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर की खबर उस समय आई है, जब जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के चार साल पूरे हो रहे हैं. आज 5 अगस्त है और इसी दिन आज से चार साल पहले साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को केंद्र सरकार ने हटाया था. इस अवसर पर राजधानी श्रीनगर में बीजेपी विजय मार्च निकालने की तैयारी में भी है. धारा 370 के हटने के चार साल होने पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर और पुख्ता इंतजाम किया गया है. एहतियात के तौर पर आज यानी 5 अगस्त को बाबा अमरनाथ की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

9 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

20 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

51 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

1 hour ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

1 hour ago