देश

यूपी के ऊर्जा मंत्री बोले- समझाने बुझाने का समय गया, अब लापरवाह कर्मियों पर कार्यवाही होगी, कइयों पर कसी लगाम

UP News: भारत के सबसे बड़े सूबे यूपी में बिजली विभाग को बेहतर और जन-उपयोगी बनाने का वादा करने वाली योगी सरकार के मंत्री ए.के.शर्मा (Minister A K Sharma) ठोस कदम उठा रहे हैं. उन्होंने जनता से जुड़े मामलों में हिला-हवाली बरतने पर पहले तो विद्युत एवं नगर विकास (Energy & Urban Development Department) के कर्मियों को चेतावनी दी, लेकिन कर्मचारी बाज नहीं आए तो मंत्री ने कार्यवाही शुरू कर दी.

भाजपाइयों का कहना है कि यूपी के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (Energy Minister Arvind Kumar Sharma) लगातार विद्युत विभाग के कार्य में पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की बात करते आये हैं, लेकिन जो अधिकारी हिला-हवाली कर रहे हैं उन्हें ख़ामियाज़ा तो भुगतना ही पड़ेगा. कुछ ही दिनों पहले ए.के. शर्मा ने शक्ति भवन में मुख्यालय (UPPCL Head office) कर्मियों के यूनियन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कहा था कि समझाने-बुझाने का समय अब गया, खामियां करने वालों पर अब सख़्त कार्यवाही होगी.

इसी तरह गोमतीनगर स्थित नगरीय निदेशालय (Local Bodies Directorate) में आयोजित ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के वर्कशॉप में गलत बिल बनाने और समय पर सेवाएँ न देने के कई उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा था कि लापरवाही और भ्रष्टाचार नहीं चलेगा, इसलिए सभी लोग सावधान हो जाएं. हालांकि, ऊर्जा मंत्री की चेतावनी कुछ लोगों पर बेअसर रही, इसीलिए पिछले कुछ ही दिनों में कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई है. यह कार्यवाही पूरे प्रदेश में..यानी पूरब से लेकर पश्चिम तक हो रही है.

यह भी पढ़िए: अर्धचंद्राकार छत, त्रिशूल वाला फ्लड लाइट…ऐसा होगा वाराणसी का क्रिकेट स्टेडियम

ऊर्जा मंत्री ने संभव पोर्टल (Sambhav Portal) पर सुनवाई के दरम्यान एक कर्मी की सेवा समाप्त करने का आदेश दे दिया. वहीं तीन लोगों पर सख़्त कार्यवाही हुई. इसका उदाहरण गाजियाबाद (Ghaziabad) के अधिशासी अभियंता को गलत कारणों से लोड बढ़ाने में हिला हवाली करने के लिए निलंबित करना, घूस मांगने पर जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) को निलंबित करना रहा है. ए.के. शर्मा जहाँ कर्तव्यनिष्ठ लोगों की अच्छी सेवा के फोटो के साथ उनकी प्रशंसा में ट्वीट करते हैं और सार्वजनिक तौर पर सम्मान देते हैं, वहीं जनता और विभाग के लिए खराब लोगों के खिलाफ कार्यवाई करने से भी पीछे नहीं हट रहे. अब तो बिजली विभाग में दबी जबान यह भी कहा जा रहा है कि “सच्चे का सम्मान, बाकी विद्युत कर्मी हो जाएं सावधान.”

— भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

10 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

11 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

13 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

58 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

1 hour ago