यूटिलिटी

SBI MODS : जानिए क्या है SBI की मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम, मिलेगा FD वाला ब्याज

SBI’s Multi Option Deposit Scheme: ब्रांच और कस्टमर्स के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने FD में सेविंग के लिए एक बढ़िया स्कीम चलाई है. अगर आप FD में सेविंग करना चाहते हैं, लेकिन यह भी चाहते हैं कि इसमें कोई लॉक इन पीरियड ना हो यानी जब चाहें अपना फंड बिना कोई फाइन दिए निकाल सकें. तो एसबीआई (SBI) की स्पेशल मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (MODS) आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है.

SBI की स्पेशल मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम

भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (MODS) के दो बड़े फायदे हैं. पहला, इसमें आपको FD के बराबर का ब्याज मिलता है. दूसरा, इसमें आपका पैसा हमेशा लिक्विड रहता है, यानी आप FD की मैच्योरिटी के पहले भी बिना कोई पेनल्टी दिए पैसा निकाल सकते हैं. इससे आप सेविंग अकाउंट की तरह ATM, चेक या ब्रांच में जाकर पैसे निकाल सकते हैं. यह एक ऐसा टर्म डिपॉजिट है, जिसे आप अपने सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट के साथ लिंक करके ओपन कर सकते हैं.

बची हुई रकम पर FD के जितना ब्याज मिलेगा

खास बात यह है कि इस स्कीम से आप जब चाहें, जितनी राशि चाहें निकाल सकते हैं. साथ ही, इसमें पैसे निकालने की कोई लिमिट भी नहीं है, यानी आप जितनी बार चाहें, पैसा निकाल सकते है. इस स्कीम में आप अपने डिपॉजिट से 1000 रुपए के मल्टीपल यानी 1000, 2000, 5000, 10,000 रुपए की राशि के रूप में पैसे निकाल सकते हैं. निकाली गई राशि के बाद बची हुई रकम पर आपको FD के जितना ब्याज मिलना जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: Senior Citizen FD: सीनियर सिटिजंस पाएं एफडी पर ज्यादा ब्याज दर, बैंक इसलिए देते हैं वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज

5 साल तक के लिए जमा कर सकते हैं पैसा

इस स्कीम में आपका पैसा एक साल से लेकर 5 साल तक के लिए जमा किया जा सकता है. इससे मिले ब्याज की रकम पर आपको प्रचलित दर पर टैक्स डिडक्शन एट सोर्स (TDS) देना होगा. एक और अच्छी बात यह है कि इस स्कीम में नॉमिनेशन की फैसिलिटी भी है, यानी आप इस स्कीम के लिए नॉमिनी को जोड़ सकते हैं. हालांकि, इस स्कीम को लेने पर भी आपको सेविंग अकाउंट में ऐवरेज मंथली बैलेंस (AMB) मेंटेन करना जरूरी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

5 minutes ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

16 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

24 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

25 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

26 minutes ago

चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने कसा तंज- ‘कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया’, जानिए अनंत सिंह ने क्या दिया जवाब?

Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…

33 minutes ago