Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूरोपीय आयोग के जलवायु नीति प्रमुख दो दिवसीय यात्रा पर आए भारत

इन बैठकों का मकसद सहयोग को बढ़ावा देना और जलवायु चुनौतियों से निपटने में यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत के बीच सहयोग के संभावित अवसरों की तलाश करना है.

Frans Timmermans

फ्रांस टिम्मरमैन्स

यूरोपीय आयोग के जलवायु नीति प्रमुख फ्रांस टिम्मरमैन्स दो दिवसीय महत्वपूर्ण राजनयिक मिशन के लिए गुरुवार को भारत के दौरे पर आए हैं. भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यूरोपीय हरित समझौते के कार्यकारी उपाध्यक्ष, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

इन बैठकों का मकसद सहयोग को बढ़ावा देना और जलवायु चुनौतियों से निपटने में यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत के बीच सहयोग के संभावित अवसरों की तलाश करना है. इस दौरान उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अब तक हुई प्रगति पर बातचीत होगी.

इस वर्ष के अंत में दुबई में होने वाले पर्यावरण संरक्षण और संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पर भी चर्चा की जाएगी. टिम्मरमैन्स ‘काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर’ द्वारा आयोजित एक उच्च-स्तरीय गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगे जो विचारों का आदान-प्रदान करने और स्थायी ऊर्जा समाधानों की दिशा में एक मार्ग तैयार करने के लिए राष्ट्रीय थिंक टैंक, नागरिक समाज संगठनों और व्यापार प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा. वह भारतीय उद्योग परिसंघ के वार्षिक सत्र 2023 को भी संबोधित करेंगे.

–भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital