प्रतीकात्मक चित्र
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में अभी भी कई देशों से पीछे है. यहां तक कि यूरोप के सबसे गरीब देशों की तुलना में भी भारत की स्थिति कमजोर है.
इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अनुसार, मोल्दोवा यूरोप का सबसे गरीब देश है, लेकिन इसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी भारत से कहीं अधिक है. जहां भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी लगभग 2,700 डॉलर है, वहीं मोल्दोवा में यह 4,500 डॉलर तक पहुंच चुकी है. इसी तरह, यूक्रेन, जो कि युद्ध की मार झेल रहा है, उसकी भी प्रति व्यक्ति जीडीपी 4,500 डॉलर है. भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी के 2029 तक 4,281 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.
यूरोप के सबसे गरीब देशों की सूची में तीसरे स्थान पर कोसोवो है, जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 4,700 डॉलर है. इसके बाद, आर्मेनिया (5,300 डॉलर), अल्बानिया (5,500 डॉलर), नॉर्थ मेसेडोनिया (6,100 डॉलर), जॉर्जिया (6,200 डॉलर), बोस्निया हर्जेगोविना (6,300 डॉलर), सर्बिया (7,500 डॉलर), मोंटेनेग्रो (8,000 डॉलर), बेलारूस (8,300 डॉलर), अजरबैजान (8,500 डॉलर), और बुल्गारिया (9,700 डॉलर) का स्थान है. अन्य देशों जैसे रोमानिया, टर्की, रूस, ग्रीस, हंगरी, क्रोएशिया, पुर्तगाल, और स्लोवाकिया में यह 10,000 से 20,000 डॉलर के बीच है.
यूरोप के सबसे अमीर देशों की सूची में वेटिकन सिटी पहले स्थान पर है, जहां प्रति व्यक्ति जीडीपी 63,000 डॉलर है. इसके बाद सैन मरीनो (61,200 डॉलर), अंडोरा (59,500 डॉलर), मोनाको (57,800 डॉलर), और लिकटेंस्टीन (56,000 डॉलर) शामिल हैं. स्विट्जरलैंड, लक्जमबर्ग, आइसलैंड, नॉर्वे, फिनलैंड, डेनमार्क, स्वीडन, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, और ऑस्ट्रिया में यह आंकड़ा 40,000 डॉलर से अधिक है. वहीं, ब्रिटेन की प्रति व्यक्ति जीडीपी 38,000 डॉलर के आसपास है.
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश का यह शहर एक दिन के लिए बना था भारत की राजधानी
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…