देश

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शुहैब की हत्या मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

केरल के कन्नूर जिले के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि केरल पुलिस ने पहले ही कई लोगों को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. ऐसे में इस समय मामले में हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नही है.

केरल हाईकोर्ट ने शुहैब की हत्या की सीबीआई जांच के सिंगल बेंच के आदेश को रद्द कर दिया था. शुहैब के माता-पिता सीपी मोहम्मद और एसपी रजिया ने केरल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शुहैब की 12 फरवरी 2018 को चाय की एक दुकान पर कथित रूप से सीपीएस कार्यकर्ताओ ने हत्या कर दी थी. एकल पीठ ने शुहैब के माता-पिता ने एकल पीठ के सामने कहा था कि केवल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हत्या के पीछे साजिश शामिल लोगों की पहचान करने के लिए कोई असरदार जांच नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की महिला IPS डी रूपा मुदगिल को मानहानि मामले में मिली राहत को रखा बरकरार

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

10 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

18 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

35 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

40 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

1 hour ago