Bharat Express DD Free Dish

Global economy

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स आज वैश्विक अर्थव्यवस्था, नवाचार और व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने ट्रंप द्वारा दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. फैसले में कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है.इस मामले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने बहुमत के बारे में बताया कि कोर्ट का ये फैसला राष्ट्रपति की शक्तियों को लिमिट में रखने वाला है.

अमेरिका के टैरिफ दबाव और ट्रंप की धमकियों के बीच भारत और यूरोपीय यूनियन ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है. इस समझौते के तहत करीब 90% उत्पादों पर टैरिफ कम या पूरी तरह खत्म हो जाएगा. बीयर, वाइन, लग्जरी कारें, चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड सस्ते होंगे. EU भारत को ग्रीनहाउस गैस कम करने के लिए 500 मिलियन यूरो की मदद भी देगा. यह डील भारत की वैश्विक आर्थिक रणनीति को नई दिशा दे सकती है.

EU India Trade Agreement: भारत और EU के बीच बड़ी डील होने वाली है. इस डील को मदर ऑफ ऑल डील्स बताते हुए यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन ने डेट भी बता दी है. जानकार इसे दुनिया का आर्थिक नक्शा बदलने वाला डील बता रहे हैं.

पीएम मोदी ने गिफ्ट सिटी में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच सहयोग का स्वागत किया और पर्यटन सहयोग को प्रोत्साहित किया. साथ ही मजबूत आर्थिक संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत-साइप्रस-ग्रीस बिजनेस एंड इंवेस्टमेंट काउंसिल के गठन की सराहना की.

वैश्विक रियल एस्टेट बाजार में अस्थिरता के बावजूद भारत निवेश के लिए स्थिर और आकर्षक गंतव्य बना हुआ है. 2024 में संस्थागत निवेश 7.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31% अधिक है.

भारत की अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में 105% की चौंकाने वाली वृद्धि दर्ज की है. IMF के अनुसार, भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

भारत 77 वर्षों में विदेशी शासन से मुक्त होकर एक आत्मनिर्भर और वैश्विक विनिर्माण हब बन चुका है, जो विकास और प्रौद्योगिकी में नवाचार के लिए आदर्श बन रहा है.

Indian Economy: भारत की वृद्धि की कहानी सशक्त सुधारों, डिजिटल नवाचार, हरित पहलों और मजबूत बुनियादी ढांचे द्वारा प्रेरित है, जिससे भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रमुख स्थान मिला है.

मास्टरकार्ड के एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष अरी सरकार ने इस बात को हाईलाइट किया कि भारत में मास्टरकार्ड की उपस्थिति देश के उपभोक्ता विकास को दर्शाती है. उन्होंने कहा, एक दशक पहले इस देश में 1.5 करोड़ कार्ड होल्डर थे जो आज 5.5 करोड़ हैं.