Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Exit Poll Results 2023: राजस्थान में गहलोत रिटर्न या बीजेपी को गद्दी? जानें 5 राज्यों में किसकी बन सकती है सरकार

इन पांचों राज्यों के नतीजे का 2024 के लोकसभा चुनाव पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. एग्जिट पोल के अनुसार, पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Exit Poll Results 2023: विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल के नतीजे शाम 6:30 बजे घोषित कर दिए गए हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के एग्जिट पोल के नतीजे डिक्लेयर किए गए हैं. इन राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था. पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. बता दें कि इन पांचों राज्यों के नतीजे का 2024 के लोकसभा चुनाव पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. एग्जिट पोल के अनुसार, पांच में से मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, लेकिन क्लोज कॉन्टेस्ट के आसार हैं. जबकि तेलंगाना में, दोनों राजनीतिक दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) के साथ त्रिकोणीय लड़ाई में हैं. मिजोरम में, मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है.

अन्य राजनीतिक दल जैसे समाजवादी पार्टी ,बहुजन समाज पार्टी ,आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी इन राज्यों में चुनाव लड़ रहे हैं. इस सभी पार्टियों की झोली में जनता ने कुछ सीट ही डाला है. अब तक, कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है, जबकि भाजपा मध्य प्रदेश में शासन कर रही है. एमएनएफ के ज़ोरमथांगा मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं और बीआरएस के के चंद्रशेखर राव तेलंगाना में सत्ता में हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital