Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, 63 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

रोहित बल की रचनाओं ने भारतीय फैशन को नई दिशा दी, और उनके अनोखे डिजाइनों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. पिछले साल उन्होंने लैक्मे इंडिया फैशन वीक में अपनी वापसी की थी.

Rohit Bal

फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन.

देश के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63 साल की उम्र में शुक्रवार (1 नवंबर) को निधन हो गया. वह पिछले एक साल से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिससे पूरे फैशन उद्योग और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

भारतीय फैशन को नई दिशा दी

रोहित बल की रचनाओं ने भारतीय फैशन को नई दिशा दी, और उनके अनोखे डिजाइनों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. पिछले साल उन्होंने लैक्मे इंडिया फैशन वीक में अपनी वापसी की थी, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे उनके शो स्टॉपर बनी थीं. इस शो में रोहित थोड़े लड़खड़ाते हुए रैंप पर आए, जिसने उनके फैंस को उनकी सेहत को लेकर चिंता में डाल दिया.

फैशन की दुनिया को एक बड़ा नुकसान

उनके निधन से फैशन की दुनिया को एक बड़ा नुकसान हुआ है. कई सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. रोहित बल ने भारतीय फैशन को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई, और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनकी रचनाएं और शैली हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital