देश

किसानों का दिल्ली कूचः 3 दिनों से शंभू बाॅर्डर पर जमे, पंजाब में रेल रोकी, पंधेर बोले- ‘मांगे माननी होगी’

Farmer Protest Kisan Andolan Update: पंजाब के किसान आज लगातार तीसरे दिन दिल्ली कूच को लेकर शंभू बाॅर्डर पर डटे हुए हैं. यहां हरियाणा पुलिस लगातार किसानों को रोक के रखे हुए हैं. किसानों ने आज पंजाब के 6 जिलों में 12 से 4 बजे तक रेल रोकी. वहीं कई जगहों पर टोल नाके फ्री करा दिए.

हरियाणा से लगते पंजाब के खनौरी और डबवाली बाॅर्डर भी 3 दिन से बंद हैं. वहीं किसानों और केंद्र के बीच आज शाम तीसरी मीटिंग होगी. इससे पहले दो बार हुई मीटिंग में कोई निर्णय नहीं हो पाया था. इस बीच किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र को हमारी बात सुननी पड़ेगी अन्यथा जो होगा वो अच्छा नहीं होगा. हम चाहते हैं कि पीएम मोदी अपने मंत्रियों से बातचीत कर मांगों का समाधान करें.

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले INDIA को एक और झटका, जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेंगे फारूख अब्दुल्ला

वहीं किसान आंदोलन के समर्थन में बीकेयू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि पंजाब के किसानों के समर्थन में 16 फरवरी को हरियाणा में 3 घंटे के लिए सभी टोल फ्री करेंगे. दोपहर में 12 बजे से 3 बजे तक सभी टोल फ्री रहेंगे. वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मांग उठाना और दिल्ली जाना हर किसी का अधिकार है. लेकिन मकसद क्या है? हमनें पिछले साल देखा किस तरह दिल्ली में एक दृश्य बन गया. उन्होंने हमारी कई सीमाओं पर कब्जा कर लिया. इसके कारण सभी लोग परेशान हुए. हमें उनके विरोध के तरीके पर आपत्ति है. ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है वे बसों और ट्रेनों में आ सकते हैं.

1. सभी फसलों की खरीदी एमएसपी पर की जाए. इसके लिए एमएसपी गारंटी कानून केंद्र सरकार बनाए.

2. स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ही कीमत तय हो.

3. सभी किसानों और मजदूरों का कर्जा माफ हो.

4. भूमि अधिग्रहण बिल 2013 को दोबारा लागू किया जाए.

5. लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा दी जाए. मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए.

6. विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए.

7. मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम और 700 रुपए की मजदूरी दी जाए.

8. किसान आंदोलन 1.0 में मृत किसानों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाए.

9. नकली बीज, कीटनाशक और खाद वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

10. मिर्च, हल्दी और मसालों के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया जाए.

यह भी पढ़ेंः ‘जब सब कुछ खोकर मैं आपके पास आई…’ सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा भावुक पत्र

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

18 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

1 hour ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

2 hours ago