देश

किसानों का दिल्ली कूचः शंभू बाॅर्डर पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, कृषि मंत्री ने फिर दिया बातचीत का न्योता

Farmer Protest Delhi Shmabhu Border: किसानों के दिल्ली कूच का 9वां दिन है. हरियाणा केे शंभू बाॅर्डर पर भारी संख्या में किसान मौजूद है. वे दिल्ली कूच की कोशिश कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार करीब 1200 ट्रैक्टर पर 14 हजार से अधिक किसान दिल्ली में जाने के बीच अवरोधक बने बैरियर को हटाने में जुटे हैं. फिलहाल पुलिस किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले बरसा रही हैं. वहीं पजाब के डीजीपी ने सभी रेंज के एडीजी, आईजीपी और डीआईजी को पत्र लिखकर कहा है कि वे किसी भी हालत में भारी वाहन जैसे पोकलेन, जेसीबी, टिपर को खनौरी-शंभू बाॅर्डर की ओर आगे नहीं बढ़ने दें.

शंभू बाॅर्डर पर किसान लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करने में जुटे हैं. हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम है. ड्रोन के जरिए लगातार आंसू गैसे के गोले छोड़े जा रहे हैं. फिलहाल मौके पर भगदड़ मची है. इससे पहले किसानों ने ऐलान किया था कि वे सुबह 11 बजे शंभू बाॅर्डर से दिल्ली की ओर बढ़ेंगे. इस बीच किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसान आगे नहीं बढ़े.

उधर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है. सरकार चैथे दौरे के बाद 5वें दौर में एमएसपी समेत सभी मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है. मैं सभी किसानों से शांति बनाए रखना जरूरी है.वहीं बीकेयू के नेता राकेश टिकैत ने कहा वे लोग भी दिल्ली कूच को लेकर योजना बना रहे हैं. कल किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में बैठक है वहीं पर ही आगे की रणनीति को लेकर बैठक की जाएगी.

जाने क्या है एमएसपी की मांगें

1.मएसपी की कानूनी गारंटी.
2. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना.
3. किसानों और खेत में काम करने वाले मजदूरों के लिए पेंशन.
4. कृषि ऋण माफी.
5. बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं.
6. 2021 के लखीमपुर खीरी की हिंसा पीड़ितों के लिए न्याय
7 भूमि अधिग्रहण अधिनियमए 2013 की बहाली
8. 2020.21 में हुए किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

9 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

10 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

31 minutes ago

‘बल से नहीं, आदर से जीतें शूरवीरों का दिल’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

31 minutes ago

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

54 minutes ago