Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

INDIA Alliance Meeting: इंडिया बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा, फारूक अब्दुल्ला ने किया खुलासा, बोले- चुनाव कैसे जीता जाए…

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह होगा कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाये और चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा.

फारूक अब्दुल्ला का बयान

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह होगा कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाये और चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा. बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक आखिरी खाका तैयार करना होगा.

फारूक अब्दुल्ला का बयान

उन्होंने कहा कि एक सितंबर तक यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि ‘इंडिया’ का संयोजक कौन होगा या पहले स्थान पर एक संयोजक की आवश्यकता है या नहीं. उन्होंने बताया कि जम्मू से पैंथर्स पार्टी भी 31 अगस्त और एक सितंबर को यहां गठबंधन की बैठक में भाग लेगी.

किन मुद्दों पर होगी चर्चा ?

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा यह होगा कि चुनाव कैसे जीता जाए, हमारा मुख्य मुद्दा क्या होगा जिस पर हम चुनाव लड़ेंगे. संविधान को कैसे बचाया जाए, देश में भाईचारे की भावना को कैसे बचाया जाए और धार्मिक आधार पर पैदा हुई दरार को कैसे दूर किया जाए, इस पर भी चर्चा होगी.’’

यह भी पढ़ें- INDIA Alliance Meeting: मुंबई में आज से शुरू होगी इंडिया की बैठक, संयोजक के नाम पर मंथन और जारी होगा LOGO

हालांकि सीट बंटवारे पर बातचीत होगी या नहीं, इस सवाल को उन्होंने टाल दिया. रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती के केंद्र के फैसले के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि कीमत को और कम किया जाना चाहिए. बता दें कि गठबंधन INDIA की बैठक आज (31 अगस्त) से शुरू हो रही है. ये बैठक दो दिनों तक चलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital