देश

शादी समारोह में गर्म पूड़ी नहीं मिलने पर जमकर हुआ बवाल, पथराव के साथ निकल आए धारदार हथियार, कई लोग घायल

Jharkhand: शादियों का सीजन शुरु होते ही जहां हर जगह बैंड बाजे की धूम है, वहीं झारखंड के गिरिडीह से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है. इलाके में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान गर्म पूड़ी न मिलने से विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. वहीं इस मामले में पुलिस को एक युवक को हिरासत में भी लेना पड़ा.

पूड़ी के लिए निकल गए हथियार

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गिरिडीह में एक शादी कार्यक्रम में एक युवक रात 2 बजे गर्म पूड़ियों की मांग करने लगा. इतनी रात में जब उसकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी तो उसने इसकी शिकायत बाकि लोगों से की जिसके बाद वर और वधू दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी होने लगी. विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव होने लगा और साथ ही धारदार हथियार निकल आए.

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल

शादी समारोह में युवकों द्वारा किए हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना से जुड़े तथ्यों की छानबीन करने के बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में चार युवकों को चोट भी लगी है.

इसे भी पढ़ें: Robotic Boat in lucknow: अब रोबोटिक बोट करेगी गोमती नदी की सफाई, एक घंटे में निकलेगा 200 किलो कचरा

जानबूझकर कर किया हंगामा

वहीं घटनास्थल पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर विनय कुमार राम, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान भी पुलिस बल के साथ पहुंचे. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की. मामले में पुलिस का कहना है कि इलाके के पतरोडीह में शंकर नाम के व्यक्ति के घर बारात आई थी, जिसमें गर्म पूड़ी नहीं देने के मामले में एक युवक द्वारा जानबूझकर कर हंगामा किया गया. युवक ने गर्म पूड़ी न मिलने पर अपने कुछ साथियों को बाहर से बुलाकर गाली-गलौज और पथराव करते हुए शादी समारोह में बखेड़ा खड़ा कर दिया. विवाद करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

7 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

24 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

50 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago