होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बैंकॉक से आ रही फ्लाइट में मारपीट (फोटो- Screen grab from video)
Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आते रहते हैं जिसमें बसों और ट्रेनों में किसी बात को लेकर यात्री एक-दूसरे से उलझ जाते हैं. लेकिन, अब प्लेन में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि बैंकॉक से कोलकाता आ रही फ्लाइट में भारतीय यात्री भिड़ जाते हैं और देखते ही देखते नौबत मारपीट तक आ जाती है. इस दौरान, फ्लाइट क्रू स्टाफ उन्हें शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
प्लेन के अंदर हाथापाई का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें कुछ यात्री एक व्यक्ति की पिटाई करते देखे जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, यह घटना 26 दिसंबर को उस वक्त हुई जब विमान उड़ान भरने वाला था. इस दौरान क्रू स्टाफ उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे. इसी बीच, किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में सह-यात्रियों और केबिन क्रू को लड़ाई रोकने के लिए कहते सुना जा सकता है. फिलहाल इस मामले में अब तक थाई स्माइल एयरवेज की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं, मारपीट में शामिल यात्रियों पर कार्रवाई की जानकारी भी नहीं मिली है. दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Ajab Gajab: टॉयलेट ब्रेक में पत्नी को ही भूल गया, वाइफ को चलना पड़ा 20 किमी पैदल
ये भी पढ़ें: ‘मेड इन इंडिया कफ सिरप जानलेवा’- बोले जयराम रमेश तो BJP ने किया पलटवार- मोदी के लिए नफरत में अंधी है कांग्रेस
एक यूजर ने कहा कि अब प्लेन में भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए. वहीं, एक यूजर ने लिखा, “बैंकॉक घूमने का बाद दिल्ली आते समय मुक्कम-मुक्का. एकदम देशी अंदाज में फ़ाईटा-फाइटी. 27 दिसंबर की थाई स्माइल एयरवेज की घटना.” जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा, “लो अभी तक मार कुटाई गली, चौराहे, सड़कों तक सीमित थी, अब हवाई जहाज में भी होने लगी.” इसी तरह एक यूजर ने लिखा, “अब समय आ गया है कि एयरलाइंस प्लेन के भीतर दो-चार मार्शल रखना शुरू करें.”
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…