मनोरंजन

नए साल का धमाकेदार आगाज करने के लिए तैयार हैं Ritesh Pandey, देखें सुपरहिट सॉन्ग…

Ritesh Pandey: 2022 अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है. और भोजपुरी सिनेमा पूरी तरह से तैयार है नए साल का स्वागत करने के लिए , वहीं भोजपुरी जगत के नामी सितारे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एक से बढ़कर एक पार्टी सॉन्ग रिलीज करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल आप इन नए गानों की धुन पर अपने नए साल की धमाकेदार शुरुआत कर सकते हैं, और अगर आप रितेश पांडे के फैन हैं तो यह खबर आपके लिए बिल्कुल फिट बैठती है. क्योंकि हम आपके लिए इस रिपोर्ट में रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के एक से बढ़कर एक पार्टी सॉन्ग लेकर आ चुके हैं. ये गाने आपको इस नए साल पर अपनी धुन पर नचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. तो चलिए सुनाते हैं आपको रितेश पांडे के वो सुपरहिट पार्टी सॉन्ग जिसके साथ आप और आपके दोस्त मिलकर नए  साल 2022 की धमाकेदार शुरुआत कर सकते हैं.

पार्टी हमारा घर पर 

ये पार्टी रितेश पांडे के घर पर नहीं बल्कि आप अपने घर पर कर सकते हैं, और रितेश पांडे का यह गाना बजा सकते हैं. चार दिन पहले रिलीज हुए रितेश पांडे के इस गाने की धुन यकीनन आपको खूब पसंद आएगी. इस गाने को 4 दिन में 675k बार सुना जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Tejasswi Prakash-Mouni Roy ने ‘नागिन’ के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए जैस्मिन को कितनी रकम मिली…

पार्टी हो रही है

2021 के लास्ट में रितेश पांडे और चांदनी सिंह का यह गाना रिलीज किया गया था, तो क्यों ना इस बार भी आप इसी गाने के साथ अपने नए साल की शुरुआत करें. रितेश पांडे और शिल्पी राज की आवाज में गाया यह गाना खूब सुपरहिट साबित हुआ था .

ये भी पढ़ें- जब डायरेक्टर ने सेट पर सबके सामने दी ‘मां-बहन की गाली’, रोनी लगी थीं नीना गुप्ता…

लवंडिया लंदन से लाएंगे

बता दें कि रितेश पांडे का यह गाना आपने किसी ना किसी पार्टी में तो जरूर सुना होगा. ‘लवंडिया लंदन से लाएंगे’ गाने को 500 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है. वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर रिलीज हुआ था. यह गाना सुपरहिट गानों की लिस्ट में शुमार होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

8 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

8 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

8 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

9 hours ago