शनिवार सुबह आग बुझाने में जुटे कर्मचारी.
Fire in perfume factory in Solan Baddi: हिमाचल प्रदेश के सोलन में शुक्रवार रात काॅस्मेटिक और परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. इसमें करीब 84 मजदूर फंस गए. सूत्रों की मानें तो आग लगने के बाद कुछ मजदूर तो जान बचाने के लिए फैक्ट्री की छत से कूद गए.
जानकारी के अनुसार अब तक 34 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. वहीं सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से 5 गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर किया गया है. वहीं पिंकी नाम की एक महिला की मौत हो गई.
सूत्रों की मानें तो आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. इस दौरान करीब 25 लोग बाहर आ गए. लेकिन शाम 7 बजे तक 25 लोग लापता थे. मामले में एसडीएम दिव्यांशु सिंघल ने कहा कि आग का धुआं काफी अधिक है इसके बाद एनडीआरएफ के कर्मचारी अंदर दाखिल नहीं हो सके. आग बुझाने के बाद ही कर्मचारी एनडीआरएफ और फायर बिग्रेड के कर्मचारी अंदर दाखिल हो सकेंगे.
भीषण अग्निकांड को लेकर सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा ने बताया कि गायब हुए लोगों की सूची बनाई जा रही है. अभी भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. हादसे की जांच मजिस्ट्रेट करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उधर पुलिस ने मामले में मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है.
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…