देश

“पहले विदेशी एजेंट हमें टारगेट करते हैं, और फिर अपने ही विदेश धरती पर…” चीन की तारीफ करने पर CM बिस्वा सरमा का राहुल पर हमला

Himanta Biswa on Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संबोधन को लेकर उन पर जमकर हमला बोला है. राहुल ने स्पीच देते हुए चीन और अमेरिका के विकास की बात थी. इस दौरान उन्होंने चीन की तारीफ की थी. उन्होंने चीन को शांति का पक्षकार बताया था. वहीं अब राहुल गांधी के इस बयान के पर बीजेपी हमलावर हो गई.

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले विदेशी एजेंट हमें टारगेट करते हैं. फिर हमारे अपने ही विदेशी जमीन पर हमें निशाना बनाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कैम्ब्रिज में राहुल गांधी की स्पीच कुछ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को निशाना बनाने की आड़ में विदेशी जमीन पर हमारे देश को बदनाम करने की कोशिश है.

पुलवामा हमले को लेकर बोला राहुल पर हमला

सीएम बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल ने पुलवामा हमले को कार बम के रूप में वर्णित किया जिसमें 40 सैनिक मारे गए. उन्होंने हमारे जवानों का अपमान करने की हिम्मत कैसे की? बम नहीं था सर, आतंकी हमला था. कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान का नाम लेने से इनकार कर दिया. क्या यह आतंकवादियों के साथ कांग्रेस की समझ का हिस्सा है?

वहीं एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल कहते हैं कि कश्मीर में आतंकवादियों ने उन्हें देखा, लेकिन उन्हें पता था कि वह उन्हें निशाना नहीं बनाएंगे. सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई? क्या राहुल को बचाने के लिए कांग्रेस की इन आतंकवादियों के साथ कुछ समझ थी ?

यह भी पढ़ें-   Amit shah in Karnataka: कांग्रेस और JDS भ्रष्टाचार में नंबर वन, ये परिवारवादी पार्टियां- कर्नाटक में विपक्ष पर बरसे अमित शाह

आपने 4 हजार किलोमीटर की यात्रा बिना किसी घटना के की

सरमा ने कांग्रेस नेता के दावों का मुकाबला करने के लिए कुछ ‘तथ्य’ भी सामने रखे. राहुल का कहना है कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि वह खुलकर अपनी बात नहीं रख सकते. तथ्य: उन्होंने मोदी सरकार द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा के तहत अपनी यात्रा में 4,000 किलोमीटर की यात्रा बिना किसी घटना के की. क्या हमें उन्हें यह याद दिलाने की जरूरत है कि कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान बीजेपी नेताओं के नेतृत्व वाली यात्राओं को कैसे रोका जाता था.

– भारत एक्प्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago