होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
IRCTC Chardham Yatra Air Tour Package: अगर आपने अभी तक उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा नहीं की है तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है. चार धाम की यात्रा आप मई और जून के महीने में कर सकते हैं. ऐसे मौके बार-बार नहीं आते. देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां आपने भी घूमे होंगे. लेकिन एक साथ चार धाम घूमने का मौका एक अलग ही अनुभव देगा. हर साल लाखों लोग चारधाम के दर्शन करने पहुंचते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने चार धाम यात्रा-2023 के लिए एक शानदार एयर टूर पैकेज बनाया है. जानिए क्या है पूरा पैकेज..
आईआरसीटीसी के इस हवाई टूर पैकेज में चार धाम घूमने का मौका मिलता है. इस टूर को आप 11 रातों, 12 दिनों में पूरा कर सकेंगे. साथ ही इस पैकेज में आपको हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश घूमने का मौका मिलेगा. इस साल की चार धाम यात्रा के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. अगर आप भी मई-जून-2023 में अपने परिवार के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो अभी से अपनी सीट बुक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- जब AI चैटबॉट ChatGPT ने दिया UPSC का एग्जाम, 30 % से हो गया फेल
आईआरसीटीसी द्वारा जारी टूर पैकेज 21 मई 2023 से शुरू होगा. इसके लिए आपको मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट मिल जाएगी और आपकी चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी. इसके बाद आपको बद्रीनाथ, बरकोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी, यमुनोत्री तक एक-एक करके दिखाया जाएगा.
इस पूरे टूर के लिए आपको किराए के साथ कई सुविधाएं भी मिलती हैं. किराए पर नजर डालें तो अकेले जाना चाहते हैं तो 67000 रुपये किराया देना होगा, जबकि दो लोगों को 69900 रुपये और तीन लोगों को 91400 रुपये किराया देना होगा. किराए में हवाई किराया भी शामिल है. मुंबई से आने-जाने वाले यात्री, होटल या गेस्ट हाउस में 11 रातों के लिए आवास, कार द्वारा परिवहन, नाश्ता और रात का खाना. इस टूर पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या आईआरसीटीसी के कार्यालय में जा सकते हैं.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…