देश

UP Nikay Chunav: ‘पहले आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ी, अब बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे’, शिवपाल का आरोप- Reservation खत्म करना चाहती है बीजेपी

Nikay Chunav: उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले सियासी जंग शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने आरक्षण को लेकर कहा कि सपा अब आरक्षण को बचाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करेगी. शिवपाल यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि यूपी नगरीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने के लिए जो आयोग अब गठित हुआ है,उसे दो-ढाई साल पहले ही गठित करना चाहिए था.

शिवपाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने पहले पिछड़ों का आरक्षण और फिर दलितों का आरक्षण खत्म करने की साजिश रची है. समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में देरी को लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है.

‘संघर्ष अब सड़कों पर चलेगा’

वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,”समाजवादियों ने पहले आरक्षण पाने के लिए लड़ाई लड़ी और अब आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी. अब संघर्ष सड़कों पर चलेगा.”  सरकार को आयोग बनाकर समय पर आरक्षण लागू करके समय से चुनाव कराना चाहिए था, लेकिन सरकार पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म करना चाह रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने पहले पिछड़ों का आरक्षण और फिर दलितों का आरक्षण खत्म करने की साजिश की है.

ये भी पढ़ें- कमलनाथ को सीएम बनना था तो सपा के विधायक ढूंढ रहे थे- राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

‘आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए आयोग का गठन’

उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले सियासी पारा बढ़ा हुआ है. समाजवादी पार्टी लगातार आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरती हुई नजर आ रही है. प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले सरकार ने बीते बुधवार को अन्य पिछड़ा वर्गों को आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए पांच सदस्यीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है. इस आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राम अवतार सिंह करेंगे. नगर विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, आयोग का कार्यकाल अध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण करने के दिन से छह महीने के लिए होगा.

‘शिवपाल ने सरकार को दी चेतावनी’

शिवपाल यादव ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि जिस तरह से समाजवादियों और जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न पूरे देश में हो रहा है और झूठे मुकदमे लगाकर जेलों मे भेजा जा रहा है, ये उत्पीड़न हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते. उन्होंने दावा किया कि 2024 में समाजवादी लोग बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

5 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

8 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

14 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

18 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

35 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

35 minutes ago