Bharat Express DD Free Dish

देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा कश्मीरी सेब, बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर के लिए पहली रैपिड कार्गो ट्रेन को मिली मंजूरी

रेलवे बोर्ड ने बुधवार (20 अगस्त) को मध्य कश्मीर के बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर तक एक संयुक्त पार्सल उत्पाद रैपिड कार्गो ट्रेन (Rapid Cargo Train) को मंजूरी दी

RAPID CARGO TRAIN

रेलवे बोर्ड ने बुधवार (20 अगस्त) को मध्य कश्मीर के बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर तक एक संयुक्त पार्सल उत्पाद रैपिड कार्गो ट्रेन (Rapid Cargo Train) को मंजूरी दी, ताकि जम्मू-कश्मीर के स्वदेशी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके.

उत्तर रेलवे का जम्मू डिवीजन इस ट्रेन का प्रतिदिन संचालन करेगा. केंद्र शासित प्रदेश में यह इस तरह की पहली सेवा है.

कश्मीरी सामान को देश के हर कोने में पहुंचाना

सीनियर कॉमर्स डिविजनल मैनेजर (जम्मू डिवीजन) उचित सिंघल ने कहा, “मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के व्यापारियों को लाभ पहुंचाना और कश्मीरी सामान – सेब, केसर, सूखे मेवे और अखरोट, पश्मीना शॉल, कालीन और अन्य हैंडीक्राफ्ट को देश के हर कोने में पहुंचाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके मार्केटिंग को प्रोत्साहित करना है.

उचित सिंघल ने बताया कि ट्रेन लगभग 23 घंटे में अपने गंतव्य स्टेशन आदर्श नगर पहुंच जाएगी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ट्रेन के दोनों ओर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करेगी. उन्होंने बताया कि यह सड़क यात्रा की तुलना में एक किफायती विकल्प साबित होगा क्योंकि पंजीकरण शुल्क कम कर दिया गया है.


ये भी पढ़ें: इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट सेक्टर में जबरदस्त बूम! पहली छमाही में लीज पर लिया गया 9 मिलियन वर्ग फुट स्पेस


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read