Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पहले पहाड़ों पर बर्फबारी फिर NCR में झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, पारे की गिरावट जारी

एनसीआर में सीजन की पहली बारिश रविवार देर शाम हुई. अक्टूबर और नवंबर पूरी तरीके से बगैर बारिश के चले गए थे. इस बारिश के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि अब NCR में ठंड बढ़ेगी.

Winter

एनसीआर में सीजन की पहली बारिश रविवार देर शाम हुई. अक्टूबर और नवंबर पूरी तरीके से बगैर बारिश के चले गए थे. अब दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद रविवार को देर शाम दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई और कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई. इसका अनुमान मौसम विभाग ने पहले ही लगा रखा था.

अनुमान यह भी है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास तक जाएगा. जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर एक तरफ जहां बर्फबारी शुरू होगी. वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के बाद ठंड के बढ़ने के आसार शुरू हो जाएंगे और पारे में भी लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी.

7 डिग्री तक पहुंचा था दिल्ली का तापमान

दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक भी पहुंच गया था. वही नोएडा में भी तापमान 7 से 8 डिग्री तक पहुंच गया था. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में कोहरे और पारे में गिरावट के चलते लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है. शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है. वहीं, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से आने वाली ठंडी हवाएं और एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है.

अभी और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. ऐसे में ठंड और बढ़ेगी. इससे पारा लुढ़केगा. ऐसे में आने वाले दोनों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा सकता है. साथ ही, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है.

शीतलहर की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में 9 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट और शीतलहर की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, शीतलहर की शुरुआत सबसे पहले राजस्थान से होगी, इसके बाद पंजाब और हरियाणा में इसके असर देखने को मिलेंगे. रविवार को जारी इस पूर्वानुमान में कहा गया है कि 9 दिसंबर से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है.

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital