Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

ओम प्रकाश चौटाला ने 12 बजे गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 89 साल के थे. वह 7 बार विधायक और 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे. ओम प्रकाश चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे थे.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) का निधन हो गया है. गुरुग्राम के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 89 साल के थे. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें सुबह 11: 30 बजे अस्पताल ले जाया गया जहां 12 बजे उनका निधन हो गया. निधन की वजह हार्ट अटैक है.

ओम प्रकाश चौटाला 7 बार विधायक और 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे. वह पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे थे. साल 1996 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी. ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं, अजय चौटाला और अभय चौटाला. इन दोनों के भी दो-दो बेटें हैं. अजय चौटाला के बेटों का नाम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला है. 2022 में 87 साल की उम्र में 12 वीं परीक्षा पास करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे.

जानकारी के अनुसार, ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

नेताओं ने जताया शोक

चौटाला के निधन पर केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के निधन का दुखद समाचार मिला. प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ओम शांति!”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ओपी चौटाला के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचिक योगदान दिया.

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निधन पर शोक जताते हुए कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की. देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है.


ये भी पढ़ें: BJP सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को “1984” लिखा हुआ एक बैग भेंट किया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital