Bharat Express DD Free Dish

Sushil Kumar Shinde

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक Podcast में भगवा आतंकवाद वाले बयान पर पर बात की. जब उनसे भगवा आतंकवाद शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "उस समय रिकॉर्ड पर जो आया था, उन्होंने वही कहा था. ये उनकी पार्टी ने उन्हें बताया था कि भगवा आतंकवाद हो रहा."

पूर्व गृह मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भाजपा ने सुशील कुमार शिंदे का वीडियो शेयर कर कांग्रेस को निशाने पर लिया.

सोनिया के बेहद करीबी शिंदे को कभी अति महत्वकांक्षी होते नहीं देखा गया. उनको लेकर यह आम धारणा है कि उन्होंने पार्टी के निर्देशों के ऊपर जाकर कभी अपनी महत्कांक्षाओं को हावी नहीं होने दिया.