Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमन चांडी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

ओमन चांडी 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. ओमन चांडी दो बार 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे थे.

Oman-Chandi

ओमन चांडी का

Oommen Chandy: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी निधन हो गया है. इस बात की जानकारी देते हुए केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने ट्वीट किया, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है.” बता दें कि वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, “हम एक ही वर्ष में विधान सभा के लिए चुने गए थे। इसी चरण में हम छात्र जीवन के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में आए थे। हमने एक ही समय में सार्वजनिक जीवन जीया था और उन्हें विदाई देना बेहद कठिन है. ओमन चांडी वह एक सक्षम प्रशासक और एक ऐसे व्यक्ति थे जो लोगों के जीवन में निकटता से शामिल थे.”

बेटे ने दी निधन का जानकारी

ओमन चांडी दो बार 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे थे. ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बताया जा रहा है कि 2019 से उनकी सेहत खराब चल रही थी. बता दें कि चांडी को गले से संबंधित बीमारी बढ़ने के बाद जर्मनी ले जाया गया था. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे चांडी ओम्मन ने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी.

ओमन चांडी का सफल राजनीतिक करियर रहा है. उन्होंने साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने लगातार 12 बार विधानसभा चुनाव जीते हैं. वह कोट्टायम जिले में अपने गृह नगर पुथुपल्ली से विधानसभा का चुनाव लड़ते थे. वह केरल के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे.

ओमान चांडी के करुणाकरण और ए के एंटनी सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं. 2018 में चांडी को एआईसीसी महासचिव बनाया गया था. वहीं उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल विधानसभा में नेता विपक्ष के रूप में भी कार्य किया.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: क्या राजस्थान में कांग्रेस को फिर अशोक गहलोत को CM फेस बनाना चाहिए ? सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

भरापूरा परिवार

ओमान चांडी अपने पीछे पत्नी मरियम्मा ओम्मन, बेटे चांडी ओम्मन और बेटियों मारिया और अचू को छोड़ गए हैं. केरल के कोट्टायम जिले के कुमारकोम में जन्में ओमन चांडी ने पुथुपपल्ली में सेंट जॉर्ज हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए चांडी ने कोट्टायम में सीएमएस कॉलेज और चंगानासारी में सेंट बर्कमैन कॉलेज में एडमिशन लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital