देश

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन, हार्ट अटैक आने के बाद कराया गया था भर्ती

Former Maharashtra CM Manohar Joshi passes away: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवेसना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का शुक्रवार सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्हें 21 फरवरी को हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था. वे आईसीयू में भर्ती थे. डाॅक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी.

जानकारी जोशी का पार्थिव शव दोपहर 11 से 2 बजे तक रूपारेल काॅलेज स्थित माटुंगा पश्चिम में उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा शुरू होगी. राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः PM Modi In Varanasi: काशी में आधी रात को ‘प्रधान सेवक’ ने नई परियोजना का ऐसे किया निरीक्षण, CM योगी भी रहे साथ- VIDEO

1995 में पहली बार शिवसेना महाराष्ट्र की राजनीति में सत्ता में आई इसके लिए उसने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई. बाल ठाकरे ने अपने सबसे भरोसेमंद मनोहर जोशी को प्रदेश का सीएम बनाया. हालांकि मनोहर जोशी पूरे 5 साल सीएम नहीं रहे. मनोहर जोशी 14 मार्च 1995 को सीएम बने और 31 जनवरी 1999 तक इस पद पर रहे.

ऐसा रहा राजनीतिक करियर

बता दें कि मनोहर जोशी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मुंबई नगर निगम में पार्षद के तौर पर की. इसके वे महापौर, एमएलसी, विधायक, सांसद, राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भी बने. मनोहर जोशी 1999 में अटल बिहार के अगुवाई वाली एनडीए सरकार में लोकसभा के स्पीकर भी रहे. ऐसे में मनोहर जोशी पांच दशक तक राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे.

ये भी पढ़ेंः Avalanche In Kashmir 2024: पहाड़ों पर हिमस्खलन, बर्फीले तूफान की चपेट में आए देशी-विदेशी सैलानी; सेना ने 80 की जान बचाई

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

39 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

1 hour ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

3 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago