Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Avalanche In Kashmir 2024: पहाड़ों पर हिमस्खलन, बर्फीले तूफान की चपेट में आए देशी-विदेशी सैलानी; सेना ने 80 की जान बचाई

गुलमर्ग में एवलांच के बाद आए तूफान में कई विदेशी और स्थानीय पर्यटक लापता हो गए. रूस से आए एक व्यक्ति की वहां मौत भी हो गई. दूसरी ओर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते बड़े पत्थर गिरे, जिसके कारण सैकड़ों वाहन अधर में फंसे रहे—

Jammu Kashmir a massive avalanche hits Gulmarg near the Kongdoori slopes many tourists stuck indian army saved them

गुलमर्ग में एवलांच, बर्फीले तूफान की चपेट में आए कई विदेशी और स्थानीय लोग लापता

Avalanche in Gulmarg Kashmir: धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में इन दिनों पर्यटन स्थलों पर खूब भीड़ उमड़ रही है. हालांकि, बर्फबारी के बीच हिमस्खलन (एवलांच) होने के कारण यहां गुलमर्ग में पर्यटकों की सांसें फूल गईं. सैकड़ों लोग जहां-तहां फंस गए.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि हिमस्खलन के चलते गुलमर्ग में बर्फ का तूफान आया. जिससे वहां मौजूद सैलानियों की जान पर बन आई. उस वक्त वहां भारतीयों के अलावा रूस, ब्रिटेन जैसे देशों के पर्यटक भी मौजूद थे. विदेशी स्कीयर का एक ग्रुप अफरवाट पीक पर आए तूफान की चपेट में आ गया. पता चला है कि कुछ विदेशी अभी लापता हैं. भारतीय सेना द्वारा 80 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है.

गुलमर्ग में एवलांच, बर्फीले तूफान की चपेट में आए कई विदेशी और स्थानीय लोग लापता

रूस के स्कीयर की मौत हो गई

रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से आज बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के स्की रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से रूस के एक स्कीयर की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, रूस के 7 स्कीयर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे, हालांकि उनमें से 6 को बचा लिया गया. उनकी खोज और बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए थे. गुलमर्ग के ऊपरी हिस्से में कोंगदूरी ढलान के पास भारी हिमस्खलन हुआ..वहां बचाव कार्य चल रहा है.

Jammu Kashmir a massive avalanche hits Gulmarg near the Kongdoori slopes many tourists stuck indian army saved them

यह भी पढ़िए: इन राज्‍यों में हो रही जमकर बर्फबारी, कहीं फ्लाइट्स कैंसिल…कहीं हाईवे हुए बंद, ट्रेनें भी रद्द

लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचाव दल मौके पर हैं. वहां आए तूफान में सात रूसी पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति लापता हुए हैं. यह भी कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

इससे पहले जम्मू के रामबन इलाके में भी बुधवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ था.

270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर हाईवे में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की वजह से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आकर गिर गए थे. जिसके कारण सैकड़ों वाहन सड़क पर फंस गए थे. कश्मीर को बाकी देश से जोड़ने वाला हाईवे सोमवार को बंद रहा था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital