गमले की मिट्टी है या नहीं उपजाऊ? इस एक राज से चलेगा पता
By Shubhra Rai
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के बाद गुरुवार, 22 जनवरी की रात दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे. यहां बाबतपुर से बरेका के बीच उनका राममय स्वागत हुआ. बाबतपुर तिराहे पर राम-लक्ष्मण, जानकी और हनुमान बने पात्रों ने जय श्रीराम का जयघोष किया. वहीं, रात लगभग 11 बजे पीएम मोदी शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण करने गए.
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहे. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का जायजा लिया. बता दें कि यह हाईवे वाराणसी के दक्षिणी भाग, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू आदि के आसपास रहने वाले लगभग 5 लाख लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा.
जो लोग हवाई अड्डे, लखनऊ, आज़मगढ़ और ग़ाज़ीपुर की ओर जाना चाहते हैं..यहां से जा सकेंगे. दूरी कम होने के साथ-साथ उनका समय भी बचेगा. भाजपा सरकार में इसे 360 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. इससे यातायात की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी.
अधिकारियों का कहना है कि इससे बी.एच.यू. से हवाई अड्डे की ओर यात्रा की दूरी 75 मिनट से घटकर 45 मिनट हो गई है. इसी तरह लहरतारा से कचहरी की दूरी 30 मिनट से घटकर 15 मिनट हो जाएगी. इस परियोजना में वाराणसी के नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने के लिए रेलवे और रक्षा सहित अंतर-मंत्रालयी समन्वय देखा गया.
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान वाराणसी के लोगों ने खूब नारे लगाए. भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. पीएम के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं. पीएम मोदी जब काशी पहुंचे, तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुलाब का पुष्प भेंट कर उनकी आगवानी की.
पूर्वांचल में 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के भाजपा नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी से 2 दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे. वह यहां अमूल बनास डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे. पूर्वांचल में 13167.07 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.
— भारत एक्सप्रेस
November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…
UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…
आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…
Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…
डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…
Viral Love Story: प्यार और वफा की एक ऐसी मिसाल जो सोशल मीडिया पर दिल…