भारत मंडपम में इस समय सुरक्षा तकनीक का भविष्य दिखाई दे रहा है. IFSEC इंडिया 2025 का 18वां एडिशन शुरू हो चुका है और यह अब तक का सबसे बड़ा सुरक्षा प्रदर्शनी आयोजन बन गया है. इस बार की थीम है “Shaping Nations, Securing Futures”, यानी आने वाले सालों की सुरक्षा का रोडमैप यहीं से तय होगा.
भारत की इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है. इसका बाजार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है और 14 से 18 प्रतिशत की सालाना गति से बढ़ रहा है. इस एक्सपो ने इस सेक्टर में नई ऊर्जा और बड़े मौके पैदा किए हैं. इस बार IFSEC इंडिया 2025 में 150 से अधिक प्रदर्शक और 350 ग्लोबल ब्रांड शामिल हुए हैं. करीब 16,000 से ज्यादा सुरक्षा प्रोफेशनल्स इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं. भारत, ताइवान, इटली, जापान और यूएई जैसे देशों ने अपनी अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक यहां प्रदर्शित की है.
AI Surveillance से लेकर ड्रोन मॉनिटरिंग तक नई तकनीकें
हॉल 4GF में सबसे ज्यादा भीड़ AI आधारित सर्वेलेंस और स्मार्ट सिक्योरिटी तकनीकों पर देखने को मिल रही है. अब कैमरे सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं करते, बल्कि संदिग्ध गतिविधि पहचानकर तुरंत अलर्ट भेजने में सक्षम हो चुके हैं.
फेसियल रिकॉग्निशन, बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल, RFID सॉल्यूशंस, वीडियो मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट सेंसर और ड्रोन सर्वेलेंस जैसे सिस्टेम्स लाइव डेमो के साथ दिखाए गए.
बड़ी कंपनियों का टेक्नोलॉजी शोकेस
CP Plus, Prama India, Sparsh, Warner Electronics, Tenda और Augantics जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपने नए उत्पाद और सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म पेश किए. इस बार साइबर सिक्योरिटी को अलग कॉरिडोर दिया गया है, जहां नेटवर्क प्रोटेक्शन और डेटा सिक्योरिटी के इनोवेटिव समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं.
इंडस्ट्री की राय और आगे की उम्मीदें
इन्फॉर्मा इंडिया के एमडी योगेश मुद्रास ने कहा कि IFSEC इंडिया 2025 सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि सुरक्षा उद्योग के भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा मंच है. आने वाले वर्षों में भारत स्मार्ट सिक्योरिटी और AI Surveillance में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में पहुंचेगा.
इस इवेंट के दूसरे दिन कई बड़े MoU और उद्योग से जुड़े अहम ऐलान होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: “एक क़ौम, एक वतन”: हैदराबाद में राष्ट्रीय एकता संगोष्ठी, सामूहिक पहचान के सन्देश से जोड़ेगी समुदाय
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

