देश

G7 स्वास्थ्य एजेंडा पूरी तरह से भारत की G20 अध्यक्षता प्राथमिकताओं के अनुरूप: मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को नागासाकी में जी7 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. उन्होंने इन बातों पर प्रकाश डाला कि भारत की G20 प्रेसीडेंसी स्वास्थ्य प्राथमिकताएं और G7 स्वास्थ्य एजेंडा पूरी तरह से फिट बैठती हैं.

यूएचसी हासिल करने के लिए स्वास्थ्य आपात तैयारी

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि जी7 चर्चाओं में यूएचसी हासिल करने के लिए स्वास्थ्य आपात तैयारी, चिकित्सा प्रतिउपायों तक पहुंच और डिजिटल स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई. उन्होंने ट्वीट किया, ”नागासाकी में जी7 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. भारत की जी20 अध्यक्षतास्वास्थ्य प्राथमिकताएं और G7 स्वास्थ्य एजेंडा पूरी तरह से संरेखित हैं. हमने यूएचसी हासिल करने के लिए स्वास्थ्य आपात तैयारी, चिकित्सा प्रतिउपायों तक पहुंच और डिजिटल स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है.”

ये भी पढ़ें- Maharashtra में हिंसक झड़प, पथराव के बाद गाड़ियों को लगाई आग, धारा 144 लागू, Video Viral

जी7 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के दौरान मंडाविया ने इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बुडी जी सदीकिन से भी मुलाकात की और फार्मा क्षेत्र में सहयोग, चिकित्सा अनुसंधान और लागत प्रभावी दवाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की.  मांडविया ने भारत में जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री को भी आमंत्रित किया.

इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, “नागासाकी में जी7 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के मौके पर इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बुडी जी. सादिकिन से मुलाकात की. इंडोनेशिया भारत की जी20 अध्यक्षता वाली स्वास्थ्य प्राथमिकताओं का समर्थन करता है.” उन्होंने कहा, “फार्मा क्षेत्र में सहयोग, चिकित्सा अनुसंधान और लागत प्रभावी दवाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की. साथ ही, भारत में जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में इंडोनेशिया के माननीय स्वास्थ्य मंत्री को आमंत्रित किया.”

Dimple Yadav

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

8 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

10 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

21 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

34 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

43 minutes ago