दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में कृषि उत्पादन को दोगुना करने की तैयारी की जा रही है. सरकार की तरफ से समग्र कृषि विकास योजना (HADP) के तहत कई योजनाओं पर काम किया जाएगा, ताकि कृषि निर्यात को बढ़ावा मिल सके. कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने प्रोजेक्ट ग्राउंडिंग और निगरानी समितियों के प्रमुखों के साथ समग्र कृषि विकास योजना का चल रहे काम की समीक्षा की.
इस संबंध में हुई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को एचएडीपी के लक्ष्यों और उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से लागू करने का आह्वान किया. उन्होंने निविदा जारी करने, मानव संसाधन की खरीद और प्रबंधन के संबंध में सभी प्रारंभिक कार्य पहले ही पूरा करने को कहा.
जम्मू और कश्मीर कृषि विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने समय पर खरीद और संसाधनों के उपयोग के लिए निविदा दस्तावेजों के विस्तृत विनिर्देशों को तैयार करके पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कहा. अटल डुल्लू ने आगे कहा, “एचएडीपी के तहत लागू की जा रही इन 29 परियोजनाओं से जम्मू कश्मीर से देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में निर्यात को बढ़ावा देने के अलावा निश्चित रूप से कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में परिणाम दोगुना होंगे.”
डुल्लू ने योजना की प्रत्येक योजना के तहत उपलब्ध धन की स्थिति का भी जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक घटक के तहत डिलिवरेबल्स को समय पर जमा करने का निर्देश दिया ताकि ये निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे हो सकें.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…