Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गौतम अडानी ने Mukesh Ambani को छोड़ा पीछे, बने एशिया के सबसे अमीर शख्स

विश्व के टॉप अरबपतियों की सूची में भी गौतम अडानी अब 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं. गौतम अडानी की नेटवर्थ में विगत कुछ दिनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

Gautam adani

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी.

दिग्‍गज कारोबारी गौतम अडानी ने एशिया के अमीरों की सूची में बड़ी छलांग लगाई है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ते हुए वे अब भारत समेत एशिया के सबसे रईस शख्स बन चुके हैं.

वहीं विश्व के टॉप अरबपतियों की सूची में भी गौतम अडानी अब 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं. गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) में विगत कुछ दिनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

24 घंटे में तेजी से बढ़ी दौलत

गौतम अडानी की दौलत में बीते 24 घंटों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. एक दिन में उनकी दौलत 7.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. दौलत बढ़ने के साथ ही वह अब न केवल एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं, बल्कि विश्व के 12वें नंबर के रईस भी बन चुके हैं. वहीं इस सूची में जहां मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 12वें पायदान पर थे वहीं अब वह एक पायदान नीचे 13वें नंबर पर आ चुके हैं.

अंबानी और अडानी कितने दौलतमंद

विश्व के अमीरों की सूची बनाने वाली प्रमुख संस्था ब्‍लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्‍स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गौतम अडानी की दौलत में अच्छा खासा इजाफा हुआ है. ऐसे में उनकी नेटवर्थ 97.6 अरब डॉलर हो गई है. वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 97 अरब डॉलर है. पिछले 24 घंटे के दौरान अंबानी की नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान इनकी दौलत में 665 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है.

ऐसे बढ़ी संपत्ति

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों पर सेबी की जांच में भी दखल देने से इनकार कर दिया था. शीर्ष अदालत ने इस मामले में सेबी को 22 मामलों की जांच सौंपी थी. वहीं इसमें दो की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई थी. ऐसे में कोर्ट ने सेबी को तीन महीने में इन दो मामलों की लंबित जांच पूरी करने का निर्देश दिया था.

SEBI की जांच रिपोर्ट में दखल से सुप्रीम कोर्ट के इनकार को अडानी ग्रुप के सपोर्टर्स अपनी जीत के रूप में देख रहे हैं. वहीं, ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भी खुशी जाहिर की. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट कर कहा था कि— “सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है. सत्यमेव जयते.” इसके अलावा अडानी बोले कि मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे. भारत की विकास गाथा में हमारा विनम्र योगदान जारी रहेगा. जय हिन्द.!

इसे भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में बारिश और बढ़ाएगी ठंड, यूपी समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

इसके बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयरों मे तेजी देखने के मिली थी. शेयरों की वैल्यू बढ़ने के साथ ही कंपनी की वैल्यू में भी 24 घटों के अंदर इजाफा हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital