Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

GB Road Building Collapse: जीबी रोड में गिरा बिल्डिंग का एक हिस्सा, 2 पुरुष और एक महिला घायल

नई दिल्ली के जीबी रोड इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. इलाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया है.

Breaking template

GB Road Building Collapse: नई दिल्ली के जीबी रोड इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. इलाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला और दो पुरुष घायल हुए हैं. हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी है, मौके पर बचाव कार्य की टीम पहुंच रही है.

अग्निशमन अधिकारियों को दोपहर 2:32 बजे इमारत ढहने की आपातकालीन सूचना मिली और उन्होंने तुरंत बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया. दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि दोनों घायलों – एक पुरुष और एक महिला को तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital