होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कोरोना वायरस का भारत में बढ़ा खतरा (फोटो ट्विटर)
Covid Situation in India: चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है. बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने बताया कि कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है, लेकिन देश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया की पैनिक की जरूरत नहीं है.
डॉ. वीके पॉल ने मीटिंग में तय किया है कि कोरोना को लेकर हर हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय में समीक्षा बैठक होगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें. ये अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि देश में कोरोना टेस्टिंग पर्याप्त मात्रा में हो रही है. बीच-बीच मे स्वास्थ्य मंत्रालय निर्णय लेगा कि क्या और कदम उठाए जाने हैं.
डॉ. पॉल ने बताया कि जोनोमिक सर्विलांस के बाद सितंबर में BF.7 वेरिएंट तीन बार भारत में पाया गया था. अभी देश में 18 साल से ऊपर के केवल 28 फीसदी लोगों को ही बूस्टर डोज लगाया गया है. सभी लोगों को बूस्टर डोज लगवा लेना चाहिए. इसके साथ ही सभी राज्यों को केंद्र सरकार के आदेश का पालन करना होगा.
वहीं बढ़ते कोरोना के मामलों पर AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि सर्दियों में हमें ज़्यादा ध्यान रखने की ज़रूरत है क्योंकि बुखार और ज़ुखाम-नज़ले की शिकायत होती है.
ये भी पढ़ें- Covid in China: चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच भारत में अलर्ट, जानिए इस खतरनाक वैरिएंट के क्या हैं लक्षण
चीन में बढ़ते कोरोना से हालात बेकाबू हो गए है. अस्पताल के बाहर और अंदर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर र चीन की ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो रूह कंपा देने वाले हैं. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लोगों का जमीन पर इलाज हो रहा है. एक वीडियो चीन के चोंगकिंग शहर का वायरल हो रहा है. जहां एक अस्पताल के अंदर मरीज इधर उधर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर फर्श पर लेटे मरीजों को सीपीआर दे रहे हैं.
चीन में ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BF.7कहर बरपा रहा है. जब से कोविड-19 शुरू हुआ है, तभी से इसके कई सब वेरिएंट विकसित हुए है. इसी में से एक सब वेरिएंट BF.7 है जो बहुत तेजी से संक्रमण फैलाने में सक्षम है. इस वेरिएंट की वजह से चीन में कार्यालय और सार्वजनिक स्थान सुनसान पड़ गए हैं. वहीं, अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं.
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…