देश

COVID प्रोटोकॉल वाली सलाह पर आगबबूला हुई कांग्रेस, गहलोत बोले- पीएम मोदी को क्यों नहीं लिखी चिट्ठी, उन्होंने भी की थी त्रिपुरा में रैली

Ashok Gehlot Statement: चीन में बढ़ते कोरोना के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को देशहित में स्थगित करने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को लिए एक पत्र लिखा था. जिसके बाद से कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं. कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला है. बीजेपी की इस चिट्ठी पर अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी डरी हुई है.

सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया है. उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी को मिल रहे जन समर्थन से बीजेपी डर गई है.

बीजेपी बौखला गई है- गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी बौखला गई है और यही वजह है कि बीजेपी कोरोना का हवाला देकर इस यात्रा को रद्द करवाना चाहती है. गहलोत ने कहा कि, अगर स्वास्थ्य मंत्री को कोरोना के फैलने की इतनी ही चिंता थी तो वे दो दिन पहले कहां थे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में रैली की थी. गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अगर कोरोना की इतनी ही अधिक चिंता है तो उन्हें राहुल गांधी से पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखना चाहिए था.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने का नया तरीका खोजा- भूपेश

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का नया तरीका खोज रही है. अगर देश में कोरोना फैला तो निश्चित रूप से यात्रा प्रभावित होगी, लेकिन अभी नहीं है तो रोकने के बहाने खोज रहे हैं. जब कोरोना था तब पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए गए थे.

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी साधा था निशाना

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मनसुख मंडाविया की चिट्ठी पर पलटवार करते हुए कहा था. अधीर रंजन ने कहा,”मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि क्या पीएम मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया? मुझे लगता है कि मनसुख मंडाविया को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पसंद नहीं आ रही है. लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसमें शामिल हो रहे हैं. मंडाविया को जनता का ध्यान हटाने के लिए नियुक्त किया गया है.”

ये भी पढ़ें-  Covid in China: चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच भारत में अलर्ट, जानिए इस खतरनाक वैरिएंट के क्या हैं लक्षण

‘राजस्थान-कर्नाटक में बीजेपी की यात्रा नहीं दिख रही’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा, “क्या भारत सरकार को सिर्फ राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिख रही है? क्या भारत सरकार को राजस्थान और कर्नाटक में बीजेपी की यात्रा नहीं दिख रही है? हम नियमों का पालन करेंगे, लेकिन सरकार उसकी घोषणा करे और वो नियम सभी पर लागू हों.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

16 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

1 hour ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

3 hours ago